मैं काम करता हूं बोलता नहीं, पढ़िए Jitanram Manjhi ने ममता बनर्जी को लेकर क्या कहा….

केंद्रीय मंत्री Jitanram Manjhi ने रविवार को गया के सर्किट हॉउस पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी पर हमलावर दिखे।

गया:  Jitanram Manjhi ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के सवाल पर कहा कि बिहार को विशेष राज्य से अधिक मिल गया है। उन्होंने कहा कि गया में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर गया में कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।

मांझी ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें अपने पिता से पूछना चाहिए कि जब केंद्र में मंत्री थे तब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवाया था। उन्होंने कहा कि हमारा चरित्र काम करने का है करता हूं बोलता नहीं हूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गया के वजीरगंज में एम्स और इस्पात कारखाना की मांग की है, जल्दी ही यह मांग भी पूरी हो जाएगी।

नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी को नहीं बोलने दिए जाने के आरोप पर जीतनराम मांझी ने कहा कि वह मेरे सामने बैठी थी। सभी को पांच मिनट का समय बोलने के लिए दिया गया था, जब वह नियत समय से अधिक बोल रही थी तो उन्हें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया था कि आपका समय हो गया है। जब नियत समय तक उन्होंने बोल ही लिया तो फिर कैसे कह सकती हैं कि बोलने नहीं दिया गया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  CPI ML ने केंद्र सरकार पर बोला बड़ा हमला, भोजपुर में…

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jitanram Manjhi Jitanram Manjhi Jitanram Manjhi

Jitanram Manjhi

Bihar Women Employment Scheme: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बदली चंपा...

Bihar Women Employment Scheme, मुंगेर: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर दे रही...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह...

Shri Krishna Singh Jayanti 2026: बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और 'बिहार केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वर्गीय डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती बुधवार, 21...

रथिन भद्र को मिला प्रतिष्ठित Dr. Subrato Maitra Memorial Award, समाज...

रथिन भद्र को समाज सेवा, जल संरक्षण और बंगाली संस्कृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुब्रतो मैत्रा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित...