प्रश्न पत्र लीक मामले में हिरासत में लिये गये युवको के फोन से क्या मिला……..

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के प्रश्न पत्र लीक मामले में एसआइटी की कार्रवाई जारी है. शनिवार को पलामू में एसआइटी की टीम ने छापा मारकर तीन लोगों को हिरासत में लिया.

जिन दो युवकों को हिरासत में लिया गया है उनके मोबाईल से जेएसएससी के प्रश्न पत्र मिले हैं, अब इसकी जानकारी खोजी जा रही है कि किनके द्वारा यह प्रश्न पत्र भेजा गया है पुलिस उसे भी खोज रही है.

उधर, पलामू के ही नयी मोहल्ला में रहनेवाले रवि किशोर की भी एसआइटी तलाश कर रही थी. रवि किशोर का नाम पहले भी प्रतियोगिता परीक्षा में गड़बड़ी करने के मामले में सामने आया था.

इस से पहले भी वह कई बार जेल जा चुका है. इस से पहले एसआईटी ने पटना चेन्नई व रांची में छापेमारी कर 11 लोगों को हिरासत में लिया गया था.

सभी से पूछताछ जारी है. हालांकि अभी तक एसआइटी ने किसी आरोपी के गिरफ्तार होने की जानकारी साझा नहीं की है.

इस मामले में जेएससीसी की संयुक्त सचिव मधुमिता कुमारी ने नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्रथमिकी में कहा गया था कि 28 जनवरी को तृतीय पाली में सामान्य ज्ञान की परीक्षा थी.

इसी दिन दोपहर में ई-मेल के जरिये सामान्य ज्ञान परीक्षा के उत्तर विकल्प के साथ चार पेज में भेजे गये थे. मिलान करने पर प्रश्न पत्र लीक होने की जानकारी मिली थी.

इसके बाद परीक्षा की अगली तिथि चार फरवरी तय की गयी थी. बाद में परीक्षा को ही रद्द कर दिया गया था.

 

Railway NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688...

रेलवे एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती 2026 के तहत 12वीं पास युवाओं के लिए 1688 पदों पर मौका। जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया और...

JPSC News: तीन महीने से खाली अध्यक्ष और सदस्यों के पद,...

झारखंड में JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के पद तीन महीने से खाली हैं। नौ परीक्षाएं स्थगित, 21 परीक्षाएं रद्द और विश्वविद्यालय शिक्षकों की प्रोन्नति...

Jharkhand Electricity Rules: झारखंड में अब हिंदी में मिलेगा बिजली बिल,...

झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों को सप्लाई कोड 2024 का पालन करने का निर्देश दिया है। उपभोक्ताओं को स्थानीय भाषा में बिल...