Ranchi– टेन्डर मैनेजमेट के आरोप में ईडी के द्वारा हिरासत में लिए गये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को आज ईडी कोर्ट में पेश किया गया. आज उनके रिमांड का अंतिम दिन था. कोर्ट ने रिमांड की अवधि को छह और दिनों के लिए बढ़ा दिया है. आज पंकज मिश्रा काफी आत्मविश्वास से लबरेज दिख रहे थें. उनके चेहरे के हाव-भाव से कहीं कोई परेशानी नहीं झलक रही थी. बता दें कि इसके पहले अदालत ने उन्हे छह दिन की रिमांड पर भेजा था. ईडी की टीम ने पंकज मिश्रा के साथ ही कई अधिकारियों से पूछताछ की थी.
इस बीच ईडी ने आज मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को समन भेज दिया है. ईडी ने अभिषेक प्रसाद को समन भेजा है, उन्हे एक अगस्त को ईडी कार्यालय में बुलाया गया है.
टेन्डर मैनेजमेट करने का है आरोप
पिछले दिनों ईडी ने साहिबगंज, दुमका सहित राज्य के कई हिस्सों में खनन कारोबारियों और दूसरे व्यापारियों के यहां छापेमारी की थी. पकंज मिश्रा के आवास पर भी छापेमारी की गयी थी. तब दावा किया गया था कि पकंज मिश्रा के आवास से करोड़ों के दस्तावेज और नगद मिले है. हालांकि झामुमो की ओर से इस दावे को झुठलाया गया था. दावा किया गया था कि ईडी की टीम यह बतलाये की उनके घर से कितनी की राशि मिली. बैंक में रखा गया हर पैसा काला धन नहीं होता. पकंज मिश्रा की गिरफ्तारी के विरोध में झामुमो के कार्यकर्ताओं की से विरोध प्रर्दशन भी किया जाता रहा है.
इस बीच खबर यह भी आ रही है कि ईडी की टीम ने साहेबगंज के जहाज व्यवसायी बच्चू यादव और दाहू यादव के जहाज को जब्त कर दिया है, साथ ही उनके क्रेसर को भी जब्त किया गया है.
साहिबगंज में अवैध खनन से कैसे होता है अरबों का कारोबार, जानिये पूरी कहानी
Breaking News: रिम्स में लाये गये पंकज मिश्रा, तबीयत बिगड़ी

















