WhatsApp Scam Alert: फर्जी मैसेज से बचाने के लिए WhatsApp लाएगा नया Screening Feature, यूजर्स को पहले ही मिलेगी चेतावनी

व्हाट्सएप जल्द नया स्क्रीनिंग फीचर लॉन्च करने जा रहा है, जो संदिग्ध मैसेज, फर्जी लिंक और ऑनलाइन ठगी के प्रयासों की पहचान कर यूजर्स को पहले ही अलर्ट करेगा।


WhatsApp Scam Alert रांचीः ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच व्हाट्सएप अपने यूजर्स की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए नया स्क्रीनिंग फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। यह फीचर संदिग्ध और संभावित रूप से खतरनाक मैसेज की पहचान कर यूजर को पहले ही चेतावनी देगा, जिससे लोग साइबर ठगी का शिकार होने से बच सकेंगे।


Key Highlights

व्हाट्सएप पर आने वाले संदिग्ध मैसेज की होगी पहचान।

नया स्क्रीनिंग फीचर यूजर को पहले ही देगा चेतावनी।

फर्जी लिंक, लॉटरी और जॉब स्कैम जैसे संदेशों पर नजर रखेगा सिस्टम।

ऑन-डिवाइस तकनीक से होगी जांच, प्राइवेसी रहेगी सुरक्षित।

फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा, यूजर चाहें तो इसे एक्टिव कर सकेंगे।


WhatsApp Scam Alert: फर्जी लिंक और स्कैम मैसेज पर रखेगा नजर

व्हाट्सएप पर इन दिनों नौकरी दिलाने, लॉटरी जीतने, बैंक खाते को अपडेट करने या किसी लिंक पर क्लिक करने जैसे फर्जी संदेश तेजी से फैल रहे हैं। ऐसे संदेशों के जरिए साइबर अपराधी लोगों से ठगी कर रहे हैं।

नया स्क्रीनिंग फीचर इन मैसेजों का विश्लेषण कर यह पता लगाने की कोशिश करेगा कि उनमें धोखाधड़ी, फिशिंग, फर्जी ऑफर या संदिग्ध लिंक से जुड़े संकेत हैं या नहीं। यदि कोई संदेश संदिग्ध पाया जाता है तो यूजर को तत्काल अलर्ट दिखाई देगा।

WhatsApp Scam Alert: सुरक्षा के साथ प्राइवेसी का भी दावा

व्हाट्सएप का कहना है कि यह तकनीक ऑन-डिवाइस मोड में काम करेगी। यानी मैसेज की जांच मोबाइल फोन के भीतर ही होगी और डेटा कंपनी के सर्वर पर नहीं भेजा जाएगा।

इसके कारण यूजर्स की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन सुरक्षा प्रभावित नहीं होगी। कंपनी का दावा है कि संदेशों की गोपनीयता पूरी तरह बरकरार रहेगी और किसी अन्य व्यक्ति को यह जानकारी नहीं मिलेगी कि यूजर ने यह फीचर सक्रिय किया है या नहीं।

WhatsApp Scam Alert: ब्लॉक, रिपोर्ट और ट्रस्ट चैट जैसे विकल्प भी मिलेंगे

नए फीचर के तहत यूजर्स को संदिग्ध नंबरों को तुरंत ब्लॉक और रिपोर्ट करने का विकल्प मिलेगा। साथ ही “ट्रस्ट चैट” जैसी सुविधा भी दी जा सकती है, जिसके माध्यम से यूजर यह तय कर सकेगा कि किसी बातचीत को सुरक्षित मानना है या नहीं।

यदि सिस्टम को किसी संदेश में संभावित खतरे के संकेत मिलते हैं तो चैट विंडो में ही चेतावनी संदेश दिखाई देगा, जिससे यूजर सतर्क हो सकेगा।

WhatsApp Scam Alert: कितनी बार आया अलर्ट, इसकी भी मिलेगी जानकारी

रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप एक लोकल रिपोर्टिंग फीचर पर भी काम कर रहा है। इसके जरिए यूजर यह देख सकेंगे कि उन्हें कब और कितनी बार स्क्रीनिंग अलर्ट मिला है।

हालांकि यह सुविधा डिफॉल्ट रूप से चालू नहीं रहेगी। जो यूजर इसका उपयोग करना चाहेंगे, उन्हें सेटिंग्स में जाकर इसे मैन्युअली सक्रिय करना होगा।

WhatsApp Scam Alert: साइबर सुरक्षा के लिहाज से अहम कदम

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह फीचर प्रभावी ढंग से लागू होता है तो व्हाट्सएप पर फैल रहे फिशिंग लिंक, फर्जी नौकरी ऑफर, बैंकिंग फ्रॉड और अन्य साइबर अपराधों को रोकने में मदद मिल सकती है। इससे विशेष रूप से नए और कम तकनीकी जानकारी रखने वाले यूजर्स को बड़ा लाभ मिलेगा।

 

 

 

 

Highlights

JPSC Office Raid: क्या JPSC में हुआ बड़ा घोटाला? CID और...

JPSC Office Raid: CID और रांची पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को रांची स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के दफ़्तर में...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...

Chatra Private Guard Murder: चतरा में एसपी आवास के पास गोलीकांड!...

Chatra Private Guard Murder: झारखंड के चतरा ज़िले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के पास एक प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस...