Bank NOC Cyber Fraud: रांची में बीओआई-एसबीआई खाते से 7.20 लाख की ऑनलाइन ठगी, वीडियो कॉल पर ठगी

रांची में बैंक NOC के नाम पर गिरिडीह निवासी से साइबर ठगों ने 7.20 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने नंबर गूगल से खोजा, वीडियो कॉल के बहाने अकाउंट डिटेल ली गई।


Bank NOC Cyber Fraud: रांची: राज्य में साइबर अपराधियों की नई रणनीति का शिकार गिरिडीह निवासी अबिमेलेक हांसदा बने, जिनके बैंक ऑफ इंडिया (BOI) और SBI के खातों से कुल 7.20 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने रांची साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है।

Bank NOC Cyber Fraud: NOC जारी करने के नाम पर दिया गया झांसा
घटना तब हुई जब पीड़ित नामकुम के सामलौंग भुइयां टोली में अपने संबंधियों के घर आए थे और उन्हें रांची डीटीओ दफ्तर में कार का रजिस्ट्रेशन कराना था। 19 दिसंबर को उन्हें बैंक ऑफ इंडिया, बचरा ब्रांच से NOC की जरूरत थी। डीटीओ कार्यालय ने बैंक को मेल भेजा था, जिसका उत्तर बैंक से अपेक्षित था।

पीड़ित ने गूगल पर खोजकर बैंक का फोन नंबर निकाला, लेकिन कॉल नहीं लगा। थोड़ी देर बाद अचानक एक वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक ऑफ इंडिया, बचरा शाखा का “प्रदीप कुमार वर्मा” बताया और मदद के नाम पर खाते की जानकारी ली। इस दौरान पीड़ित ने BOI और SBI के दोनों अकाउंट नंबर साझा कर दिए।


Key Highlights

● बैंक NOC के नाम पर 7.20 लाख रुपये की साइबर ठगी

● BOI और SBI के दो खातों का बैलेंस शून्य हुआ

● कॉल करने वाला स्वयं को बैंक कर्मचारी बताकर वीडियो कॉल से जुड़ा

● पीड़ित ने गूगल सर्च से नंबर निकालकर संपर्क किया

● साइबर थाना में FIR दर्ज, जांच जारी


Bank NOC Cyber Fraud:20 दिसंबर को आया झटका – दोनों खातों का बैलेंस Zero
जब मेल का उत्तर नहीं पहुंचा तो पीड़ित को शक हुआ। एटीएम जाकर जांच की गई, शुरुआत में बैलेंस सही दिखा, लेकिन अगले ही दिन यानी 20 दिसंबर को कटौती का मैसेज आया। जब पीड़ित ने दोबारा एटीएम चेक किया तो दोनों खातों में बैलेंस शून्य पाया गया। कॉल पर पूछने पर आरोपी ने इसे “फर्जी मैसेज” बताकर इग्नोर करने को कहा। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...