CM Nitish को कहा बुजुर्ग तो मनीष वर्मा ने पूछा ‘जवान लोग कहां हैं?’

नीतीश कुमार के उम्र पर सवाल उठाने वाले पर JDU के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने साधा निशाना। आज बिहार में लाखों लोग बाढ़ से परेशान है, बिहार का नौजवान विपक्ष कहां है? नीतीश कुमार मैदान में हैं, युवा विपक्ष का नेता कहां ऐश कर रहे हैं? नीतीश कुमार 73 साल की उम्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। युवा नेता विपत्ति के समय लोगों के बीच जाने के बजाय ऐश फ़रमा रहे हैं-मनीष वर्मा

पटना: जदयू के महासचिव मनीष वर्मा इन दिनों बिहार के जिलों में घूम कर कार्यकर्ताओं और लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी सोमवार को जदयू महासचिव मनीष वर्मा खगड़िया पहुंचे। खगड़िया में मनीष वर्मा पत्रकारों से बात करते हुए विपक्षी नेताओं पर जम कर हमला किया। मनीष वर्मा ने कहा कि जो लोग सीएम नीतीश को उम्रदराज कह रहे हैं वे जवान आज कहां गायब हैं और ऐश फरमा रहे हैं।

जब बिहार बाढ़ से ग्रसित है और लोगों का जीवन यापन करना दुश्वार हो गया है ऐसी स्थिति में 73 वर्ष के मुख्यमंत्री ही लोगों के बीच जा कर लोगों का दुःख बांट रहे हैं। वे लगातार अधिकारियों से मिल कर लोगों के समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दे रहे हैं। वे बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों पर लगातार नजर बने हुए। सरकार बाढ़ पीड़ितों को हर तरह की सुविधाएं दे रही है।

आज नीतीश कुमार मैदान में दिखाई दे रहे हैं लेकिन विपक्ष का कोई भी नेता दिखाई नहीं दे रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री इतना संवेदनशील है कि जब उन्होंने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया तो मुआवजे की राशि 6 हजार से बढ़ा कर 7 हजार कर दिया। आज दुःख की घड़ी में कुछ करने के बजाय वे कहां ऐश कर रहे हैं, नौजवान युवा विपक्ष को इसका जवाब देना चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Bihar Apartment Ownership अधिनियम में बदलाव संबंधित मुद्दों पर होगा विचार: नितिन नवीन

CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish CM Nitish

CM Nitish

Ranchi CBI Raid: रिश्वतखोरी के आरोप में 3 सरकारी अधिकारी गिरफ्तार,...

Ranchi CBI Raid: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रांची में कथित रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोरंडा स्थित रीजनल पे एंड अकाउंट्स...

Pakur Murder Case: पाकुड़ में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट...

Pakur Murder Case: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने महेशपुर थाना कांड संख्या 169/2023 में हत्यारोपी सोबेन मरांडी को...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन पर झारखंड के 700 गांवों में...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनोखी पहल की जा रही है। शुक्रवार को राज्य के 24...