Commercial Advertisment

‘अरे, तुम्हारे पिता को भी हमने बनाया’, सदन में CM ने तेजस्वी को धोया तो विपक्ष ने…

'अरे, तुम्हारे पिता को भी हमने बनाया', सदन में CM ने तेजस्वी को धोया तो विपक्ष ने...

Google पर 22Scope चुनें

पटना: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का तीसरा दिन भी हंगामेदार ही रहा। हालांकि हंगामों के बीच उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में जीएसटी रिपोर्ट पेश किया। सदन में CM ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद दिया। इस दौरान सीएम ने विपक्ष पर जम कर हमला किया। सदन को संबोधित करते हुए अचानक नीतीश कुमार तेजस्वी यादव समेत विपक्ष पर भड़क उठे। दरअसल सीएम नीतीश ने जैसे ही कहा कि नवंबर 2005 में हम विधानसभा में नेता के रूप में चुन कर आये, उस वक्त बिहार की क्या स्थिति थी।

CM नीतीश कुमार के इतना बोलते ही विपक्ष हंगामा करने लगा जिसके बाद नीतीश कुमार विपक्ष पर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि ये क्या बोलेगा, ये तो बच्चा था, जन्म भी हुआ था कि पता होगा कि क्या स्थिति थी। उस समय लोग शाम होने के बाद घर से नहीं निकलते थे। सड़कें नहीं थी, हमलोग जब क्षेत्र में घूमने जाते थे तो पैदल जाना पड़ता था। बिजली नाम की कोई चीज ही नहीं थी। लोग वोट लेते थे लेकिन काम नहीं करते थे। अक्सर हिंदू मुस्लिम की लड़ाई होती थी। हमलोगों ने सरकार बनते ही सभी कब्रिस्तान का घेराबंदी करवाया जिसके बाद हिंदू मुस्लिम लड़ाई बंद हो गई।

यह भी पढ़ें – CM नीतीश ने बेटे समेत परिवार के लोगों के साथ मनाया जन्मदिन, काटा केक और…

विपक्ष के हंगामा पर CM नीतीश ने कहा कि जब हमारे साथ थे तो आपने क्या किया? सब हमारा काम था आप सिर्फ  कहते हैं कि आपने काम किया। सदन में बात करते हुए CM नीतीश ने भागलपुर दंगे की चर्चा की और कहा कि उस दौरान जब हमलोग गए तो लोगों ने बताया कि ये लोग आये थे लेकिन कुछ किये नहीं। हमारी सरकार आई तो हमने जांच की और जो भी दोषी थे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की। झगडा शांत करवाया। उसके बाद से अब कहीं कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है। पहले हमने मुस्लिम का ठीक किया और अब हिंदू के मंदिरों की भी घेराबंदी करवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – Ex CM राबड़ी देवी ने दिया बड़ा बयान, कहा ‘सब जायेंगे जेल…’

CM नीतीश ने कहा कि उस वक्त पुलिसबल की भी संख्या बहुत कम थी। जब हमलोग आये तो उस वक्त मात्र 42 हजार पुलिसबल थी लेकिन जब हमलोग आये तो उसे बढ़ा कर 1 लाख 10 हजार कर दिया। हमलोगों ने पुलिस बल में 2 लाख 27 हजार पुलिस बल नियुक्त करने का लक्ष्य रखा है। सीएम नीतीश ने कहा कि हमलोगों ने शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए भी काम किया। शिक्षा के क्षेत्र में सभी छात्र छात्राओं के लिए पोशाक योजना लागू की। हमने लडकियों के लिए साइकिल योजना शुरू की फिर लड़कों ने जब मांग की तो अगले ही वर्ष लड़के और लड़की दोनों के लिए साइकिल योजना चलाई।

पहले स्कूल में लड़कियों की संख्या काफी कम थी और आज लड़कियां स्कूल तो जाती ही हैं अन्य काम भी करती हैं। हमने स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर की और लगातार शिक्षकों की बहाली कर रहे हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि पहले स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत खराब थी। लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए प्रति महीने 29 मरीज होते थे। हमलोगों ने काम किया और मुफ्त इलाज और दवा की व्यवस्था की। अब हर महीने औसतन 11 हजार लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच रहे हैं। राज्य में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए काम किये।

यह भी पढ़ें – भागलपुर में PM ने की CM Nitish के काम की सराहना, सीएम नीतीश ने कहा…

पहले मात्र 6 सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल थे अब कुल 12 हो गया है। इसके साथ अभी 14 और होने वाला है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने जब टोकने की कोशिश की तो CM ने कहा कि ‘अरे तुम्हारे पिता को भी हमने ही बनाया था।’ तुम्हारे जाति के लोग भी कहते थे कि अरे काहे बना दिए फिर भी हम बना दिए। हमने देश का सबसे पुराना मेडिकल कॉलेज PMCH में 5400 बेड कर दिया। इतना बेड देश में कहीं नहीं है।

यह भी पढ़ें – बिहार BJP को मिल गया प्रदेश अध्यक्ष, हजारों कार्यकर्ताओं के बीच केंद्रीय मंत्री ने किया एलान

IGIMS एकदम बेकार था उसका हमलोगों ने विस्तार करवाया, अब उसका 3000 बेड हो जायेगा। राज्य में सडकों और पुल पुलियों का निर्माण करवाया जा रहा है।राज्य के किसी जिले से पटना पहुंचने में 6 घंटा में पहुंचने का लक्ष्य रखा, अब पांच घंटा में लोग पहुंच रहे हैं। अब कल ही सम्राट चौधरी ने बजट में घोषणा की है कि अब लोग चार घंटे में पहुंच सकेंगे।

सात निश्चय के तहत हमने अनेकों काम किये हैं। उसके अंतर्गत हमने बिजली घर घर पहुंचाया। घरों में पीने का पानी और शौचालय नहीं के बराबर था। हमने सात निश्चय के तहत हर घर बिजली, हर घर नल का जल, शौचालय और टोलों में पक्की सड़क कर दिए। हमने हर खेत में सिंचाई, ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइट, ग्रामीण पथों का निर्माण समेत कई काम करवाया गया है। सीएम नीतीश के सदन का बायकाट कर बाहर निकलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि ये लोग सुन ही नहीं सकते हैं, चले गए हैं। यही सब लेकर ये लोग अगले चुनाव में जायेंगे। इनका कुछ नहीं होगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   दो महीने में Teachers की होगी मनपसंद जगहों पर पोस्टिंग, शिक्षा मंत्री ने कर दिया साफ

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...