रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों चलाई कई राउंड गोली, 2 लोग घायल

भागलपुर : भागलपुर जिले के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मियां शाह मैदान अपराधियों की गोलियों की आवाज से गूंज उठा। शुक्रवार को चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अपराधियों ने करीब एक दर्जन से अधिक राउंड गोली फायरिंग की है। घटना में दो लोगों को गोली लगी है। जो गंभीर रूप से घायल है घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुख्यात आफताब ने रंगदारी के रूप मे शनिवार को एक लाख पैसे की डिमांड किया था नहीं देने पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। परिजन सूत्रों के माने तो घटना में घायल अयान के बड़े भाई से रंगदारी आफताब ने मांगा था। नहीं देने पर गोली मार देने की धमकी दी थी। शुक्रवार को नमाज पढ़ कर अयान मैदान में खेलने के लिए गया था, तभी चार की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। घटना में अयान के पैर में गोली लगी है जबकि लड्डू कुरैशी के हाथ में गोली लगी है दो लोग घटना में गंभीर रूप से घायल है।

लड्डू कुरैशी के परिजनों का कहना है कि चार के संख्या में पहुंचे बदमाशों ने एकाएक कर गोलीबारी करना शुरू कर दिया करीब 10 से 12 राउंड बदमाशों ने गोली फायरिंग की है। फायरिंग की आवाज पर हम लोग बाहर निकले इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद सिटी डीएसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

अजय कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...