Advertisment

रंगदारी नहीं देने पर दबंगों ने ऑटो चालक को सिर में मारी गोली

बांका : बांका में रंगदारी नहीं देने पर दबंगों ने ऑटो चालक को सिर में गोली मारी। गंभीर अवस्था में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। चार दिन पूर्व दबंगों ने घर में घुसकर रंगदारी मांगते हुए घर वालों के साथ मारपीट किया था। घटना के बाद पुलिस घटना स्तर पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है सभी अपराधी किस्म के लोग हैं। घटना गुरुवार संध्या की है।रजौन प्रखंड अंतर्गत ओड़हरा पंचायत स्थित पंचायत भवन के पास दिनदहाड़े रंगदारी नहीं देने पर दबंगों ने एक ऑटो चालक के सिर में गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार ओड़हरा गांव निवासी घायल युवक के भाई छोटू कुमार ने बताया कि चार दिन पूर्व गांव के ही दबंग किस्म के सुरशा यादव सहित चार लोग मेरे घर पर आकर रंगदारी के तौर पर पैसा मांगने लगा। विरोध करने के बाद सभी ने मुझे और मेरे भाई जितेंद्र सिंह सहित घर वालों के साथ मारपीट करने लगा। हल्ला करने के बाद मौके से सभी फरार हो गया था। इसके बाद गुरुवार की संध्या गांव स्थित पंचायत भवन के पास अचानक ऊक्त बात को लेकर ही सुरसा यादव सहित चार दबंगो एवं ऑटो चालक का जितेंद्र सिंह के बीच विवाद होने लगा। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गाली गलौज एवं मारपीट होने लगा।

इसके बाद देखते ही देखते सुरसा यादव ने अचानक ऑटो चालक जितेंद्र सिंह को देसी कट्टा सटाकर सिर में गोली मार दी। गोली चलने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गया। इसके बाद उसके बाद मौके से सभी दबंग किस्म के लोग फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने गंभीर अवस्था में जितेंद्र सिंह को रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने इलाज करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।बताया जा रहा है गोली सर में ही फंसा हुआ है।

घायल युवक के परिजनों ने बताया सुरसा यादव सहित उसके घर वालों द्वारा गांव में दबंगई करते रहता है।सभी अपराधी किस्म के लोग हैं। छोटी बात को लेकर भी मारपीट करने के उतारू हो जाते हैं और हथियार से फायरिंग करने लगते हैं। गोली लगने के बाद से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया गया है। आवेदन के अनुसार पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

दीपक कुमार सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...

BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

Ranchi Drug Awareness Program: रांची में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता...

Ranchi Drug Awareness Program: रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ की ओर से विवेकानंद विद्यामंदिर, सेक्टर-2, धुर्वा में “Say No to Drugs and Yes to...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले में ED का बड़ा...

Dhanbad Coal Scam ED Summons: कोयला घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनबाद के कोयला व्यापारी एलबी सिंह से जुड़े लोगों...