Friends के साथ टहल रहा था युवक तभी बदमाशों ने मारी गोली, घायल ने कहा…

नवादा: नवादा में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना नवादा के पकरीबरावां प्रखंड के कवला गांव की है वहीं घायल की पहचान गोपाल कुमार के रूप में की गई।

घटना के संबंध में जख्मी ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ गांव में ही घूम रहा था तभी बदमाशों ने उसके ऊपर फायरिंग कर दी। जिससे वह घायल हो गया। आनन फानन में घटनास्थल पर मौजूद लोगों अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। घायल ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही उसे घटना का कारण मालूम है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   By Election: राजनीतिक रणनीतिकार की रणनीति रही कितनी कारगर? महज 40 दिन पुरानी पार्टी…

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Friends Friends

Friends

CJI Surya Kant Victim Rights Centre: अब पीड़ितों को नहीं लगाने...

CJI Surya Kant Victim Rights Centre, पटना: न्याय पाने के लिए किसी व्यक्ति को कानूनी प्रक्रिया की जटिलताओं और अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न...

Bihar Highway Patrol: 58 नए गश्ती वाहन रवाना, हादसे के बाद...

Bihar Highway Patrol, पटना: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वालों की सुरक्षा और दुर्घटना के बाद त्वरित मदद पहुंचाने के लिए बिहार सरकार ने...

Bihar Rain Alert: गंडक-बागमती-कोसी को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, जानें...

Bihar Rain Alert, पटना: नेपाल के तराई क्षेत्र में गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के बीच बिहार में प्रशासन...