प्रेमिका ने शादी के लिए दबाव बनाया तो प्रेमी ने फांसी लगाकर दी जान

पलामू: प्रेमिका ने शादी के लिए बनाया दबाव तो 26 वर्षीय प्रेमी ने अपने घर में ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेमिका शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।

मामला पाटन के बरसैता का है, जहां प्रमोद सिंह (26) ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

मृतक प्रमोद सिंह की शादी 2022 में सुआ में हुई थी। मृतक का कोई बच्चा नहीं है, पत्नी गर्भवती है। शादी से ही युवक भोंगा गांव की रहनेवाली एक शादीशुदा महिला से प्रेम करता था।

महिला अपने प्रेमी प्रमोद पर शादी का दबाव बना रही थी। लेकिन प्रमोद शादी नहीं करना चाहता था। मानसिक तनाव में आकर लड़के ने फांसी लगा ली। युवक गारू में बिजली विभाग में काम करता था।

Bihar Panchayat Sarkar Bhawan: पंचायत सरकार भवन से ग्रामीणों को राहत,...

Bihar Panchayat Sarkar Bhawan: बिहार में पंचायत स्तर पर सरकारी सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से पंचायत सरकार भवनों को मिनी सचिवालय के...

CM Samrat Chaudhary Durga Puja: महासप्तमी पर CM सम्राट चौधरी ने...

CM Samrat Chaudhary Durga Puja: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी के अवसर पर राजधानी पटना के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर...

Bihar EV Charging Network: बिहार में बढ़ेगा ईवी चार्जिंग नेटवर्क, 10...

Bihar EV Charging Network: बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार कर रही है।...