Lalu हुए आक्रामक तो गिरिराज ने पूछा ‘उस वक्त क्यों नहीं मांगा था इस्तीफा?’

पटना: बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने के मामले में लालू यादव ने नीतीश कुमार पर आक्रामक रूप दिखाया। अब लालू यादव के बयानों पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जब राजद और लालू यादव किसी लायक हैं नहीं तो फिर कोई मुद्दा उठाते ही क्यों है। गिरिराज सिंह ने लालू यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि खुद जब कांग्रेस की सरकार में थे तो खुद को किंग मेकर कहते थे तो फिर उन्होंने उस वक्त विशेष राज्य का दर्जा बिहार को क्यों नहीं दिलवाया था। उस वक्त भी वहीं नीतियां थी और वही जवाब आता था। लालू यादव केवल पॉलिटिकल नौटंकी कर रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि एक समय था जब लालू यादव पॉवर में थे और उस वक्त वह बिहार के लिए कुछ भी कर सकते थे लेकिन तब उन्होंने कुछ नहीं किया। आज जब किसी लायक नहीं हैं तो अंग्रेजी पढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ शब्दों में कहा है कि बिहार के विकास के बिना पूर्वांचल का विकास नहीं होगा। प्रधानमंत्री खुद बिहार के विकास के लिए हर जरुरी कदम उठा रहे हैं।

बिहार के लिए एनडीए सरकार ने 2015 में करीब सवा लाख रुपए करोड़ का पैकेज घोषित किया था और अब तक करीब दो लाख करोड़ का बिहार में विकास हुआ है। बिहार के विकास के लिए कभी भी धन की कमी नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा कि बिहार के लोगों को ये मुर्ख बना रहे हैं, पहले भी मुर्ख ही बनाते रहे हैं। जब खुद केंद्र की सरकार में थे तब तो न ही विशेष राज्य का दर्जा दिलवाया और न ही इस्तीफा मांगा था।

यह भी पढ़ें-  MiB ने बुलाई डिजिटल मीडिया SRB की बैठक, WJAI ने दिए अहम सुझाव

https://youtube.com/22scope

Lalu Lalu Lalu Lalu

Lalu

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...