पुलिस कार्रवाई नहीं हुई तो इंजीनियरिंग छात्रा ने बीच सड़क पर उतारे कपड़े, जानिए पूरा मामला

Desk. खबर उत्तर प्रदेश के आगरा से है। यहां एक 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं करने पर उसने बीच सड़क पर अपने कपड़े उतार दिए। बताया जा रहा है उसने पुलिस कार्रवाई से निराश होकर यह फैसला लिया। हालांकि अब इस मामले में पुलिस ने 17 दिनों बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (जम्मू) के एमटेक कर रहे 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इंजीनियरिंग छात्रा ने बीच सड़क पर उतारे कपड़े

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंजीनियरिंग छात्रा का सार्वजनिक विरोध उसकी हताशा की प्रतिक्रिया थी, जिसके बाद उसे मानसिक अस्पताल ले जाया गया और तीन दिनों तक निगरानी में रखा गया। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला है। आईआईटी में दाखिला लेने से पहले उन्होंने आगरा के एक विश्वविद्यालय से बीटेक पूरा किया था।

वहीं स्थानीय पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया है कि 10 अगस्त की शाम को आरोपी ने चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया था। उसकी शिकायत के आधार पर 11 अगस्त को एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन पुलिस ने कथित तौर पर कार्रवाई नहीं की। अगले दिनों महिला ने पुलिस स्टेशनों का दौरा किया और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। कार्रवाई नहीं होने से निराश होकर उसने सार्वजनिक रूप से कपड़े उतारने का फैसला किया।

मामले को लेकर दावा किया जा रहा है कि महिला ने दोपहर में सड़क पर अपने कपड़े उतार दिए और पुलिस विरोधी नारे लगाए। दो महिलाएं तुरंत उसकी मदद के लिए आईं। उसे कपड़ों से ढका और पास के क्लिनिक में ले गईं। अस्पताल में तीन दिनों तक उसे निगरानी में रखा गया। सभी कुछ नॉर्मल रहने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मंगलवार को उसे उसकी मां को सौंप दिया गया।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...