Khagaria– समलैंगिक प्यार की दास्तान- अब तक आप लड़का लड़की के बीच प्रेम होने के बाद चुपके- चुपके ब्याह रचाने का किस्सा सुना और देखा होगा.
लेकिन दो समलैंगिक के बीच प्यार के बाद शादी करने की बात शायद ही सुनी हो.
जी हां, ऐसा ही दिलचस्प वाकया खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड के झमटा में देखने को मिला.
जहां एक साथ लौंडा डांस करते-करते दो युवक को एक दूसरे से प्यार हो गया.
यह प्यार का परवान इतना चढ़ा की दोनों ने एक दूसरे को जीवन साथी बनाने का फैसला कर लिया
और पूर्णिया के एक मंदिर में दोनों ने एक दूसरे को साक्षी मान कर शादी कर ली.
समलैंगिक प्यार की इस दास्तान को गांव वाले मानने को तैयार नहीं
रूपेश को दूल्हा मानकर अनंत कुमार ने अपने मांग सिंदूर भरवा लिया.
शादी के बाद दोनों एक दूसरे के साथ करीबन 10 दिनों तक रहें.
उसके बाद अनंत दुल्हन की लिबास में ससुराल झमटा आई.
एक लड़के को दुल्हन की लिबास में देख कर गांव वाले और परिजन हैरान हो गयें.
कोई भी इस समलैंगिक विवाह को स्वीकार करने को तैयार नहीं था.
आखिरकार दुल्हन अनंत कुमार को उसका गांव बखरी भेज दिया गया.
बता दें कि दूल्हा रूपेश खगड़िया जिले के झमटा गांव का रहने वाला है.
वह एक बच्चे का पिता भी है. जबकि दुल्हन अनंत कुमार बेगूसराय जिले का रहने वाला है.
दोनों आर्केस्ट्रा पार्टी में एक साथ काम करता है.
हालांकि हाथों में मेहंदी और मांग में सिन्दूर भरे युवक साफ – साफ कुछ नहीं बोल रहा है.
पड़ोसन के प्यार में विवाहिता की गला दबा कर हत्या
Highlights


