आखिर कहां है चिराग पासवान !

201
Advertisment

पटनाः लोजपा सांसद चिराग पासवान के कांग्रेस से नजदीकी के कयास बिहार की राजनीति में खूब लगाए जा रहे हैं। इसका कारण चिराग का बीजेपी से बढ़ती दूरियां बताई जा रही है। कयासों के बाजार तो यहां तक गर्म हो गए हैं कि चिराग पासवान फिर से महागठबंधन से हाथ मिला सकते हैं।

Advertisment

चिराग से बीजेपी की बढ़ती दूरियों का अफवाह सच या झूठ 

कयासों के बाजार गर्म होने का सबसे बड़ा कारण लोजपा का बीजेपी से बढ़ती दूरियां बताई जा रही है। कहने को तो दोंनों पार्टियां सब ठीक रहने के बाते कर रही है पर अभी हाल के दिनों में बेतिया में पीएम मोदी की सभा में चिराग पासवान का ना आना इस ओर ईशारा कर रहा है कि क्या सबकुछ ठीक है, या कुछ गड़बड़ है।

ये भी पढ़ें-कौन सी वह वजह है जिसके खिलाफ कांग्रेस आज स्टेट बैंक के बाहर करेगी विरोध-प्रदर्शन 

इसका एक कारण सीएम नीतीश कुमार से लोजपा सांसद चिराग पासवान की दूरियां भी बताई जा रही है। अब इस मामले में बिहार की राजनीति के गलियारों में उठी अफवाह क्या सच होती है या फिर यह महज बस एक अफवाह बनकर रह जाएगा। बहरहाल यह बस ऊपरी बातें हैं अब सच्चाई क्या है इसका खुलासा तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates