Anuj Kanaujia Encounter में राजनीति, कुख्यात शूटर को शरण देने वाला कौन बताए-बाबूलाल का सवाल…

Anuj Kanaujia Encounter

Ranchi : कुख्यात अपराधी मुख्तार अंसारी गैंग के कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया की जमशेदपुर में हुई मुठभेड़ में मौत की खबर ने राज्यभर में हलचल मचा दी है। इसको लेकर अब झारखंड की राजनीति भी गर्म हो गई है। मुठभेड़ को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर ही सवाल खड़े कर दिये हैं और कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

ये भी पढ़ें- Anuj Kanaujia Encounter : सरेंडर करो अंदर से गोली चली ढांय-ढांय, ऐसे मारा गया कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया… 

अपने सोशल मीडिया साइट पर बाबूलाल मरांडी ने राज्यसरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अनुज पिछले कई महीनों से जमशेदपुर के एक इलाके में छिपा हुआ था और बड़े अपराधों को अंजाम देने की योजना बना रहा था।

ये भी पढ़ें- Khunti : मौत का रिमिक्स फॉल! नहाने के दौरान डूबने से दो सगे भाईयों की मौत… 

Anuj Kanaujia Encounter पर बाबूलाल ने उठाए सवाल
Anuj Kanaujia Encounter पर बाबूलाल ने उठाए सवाल

ये भी पढ़ें- Breaking : हजारीबाग के इस इलाके में अचानक आ घुसा जंगली हाथियों का झुंड, लोगों में दहशत का माहौल… 

Anuj Kanaujia Encounter : कुख्यात अपराधी को छिपाने वालो का नाम बताए पुलिस-बाबूलाल

जमशेदपुर पुलिस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि अनुज को शरण देने वाले कौन लोग थे और उसकी मदद करने वाले नेटवर्क की पहचान क्या है। क्या शहर में संगठित अपराध को बढ़ावा देने वाला कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है? इन सवालों के जवाब जनता को जानने का अधिकार है, ताकि वे सचेत रह सकें और कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

ये भी पढ़ें- Dumka : बासुकीनाथ बस स्टैंड में भड़का आग का शोला, कई बसे जलकर खाक… 

पुलिस प्रशासन पर यह जिम्मेदारी बनती है कि वे उन सभी लोगों के नाम सार्वजनिक करें जिन्होंने इस कुख्यात अपराधी की छिपने में सहायता की। जब तक ऐसे अपराधियों को संरक्षण देने वाले चेहरों को बेनकाब नहीं किया जाएगा, तब तक अपराध की जड़ें खत्म करना मुश्किल होगा।

 

Bihar Durga Puja Electricity Supply: बिहार में बिजली व्यवस्था की निगरानी...

Bihar Durga Puja Electricity Supply, पटना: दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं, पूजा समितियों और आम नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की महिला जनप्रतिनिधियों ने बदली गांवों...

Bihar Women Panchayat Leaders: बिहार की पंचायतों में महिला जनप्रतिनिधि स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, महिला सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बदलाव की नई मिसाल...

Tiger Shroff Firing News: मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर...

टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर लॉरेंस गैंग के नाम से वायरल पोस्ट में...