झारखंड में पाकिस्तान जिंदाबाद के क्यों लग रहे नारे, बीजेपी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

रांची : झारखंड में पाकिस्तान जिंदाबाद के क्यों लग रहे नारे- झारखंड में अभी पंचायत चुनाव हो रहा है.

चुनाव के दौरान कुछ लोग कानून को हाथ में लेने से भी नहीं चूक रहे हैं.

चुनाव में हार-जीत के बाद प्रत्याशियों के समर्थक नारे लगाने से भी नहीं चुकते हैं,

लेकिन इन सबके बीच लोग देश विरोधी नारे लगाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं.

ताजा मामला हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड स्थित शिलाडीह से है.

जहां जीत के बाद उम्मीदवार और उसके समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये.

बता दें कि इससे पहले गिरिडीह में भी नामांकन के दौरान एक उम्मीदवार के समर्थकों ने देश विरोधी नारे लगाये.

अब इस मामले पर बीजेपी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है.

बीजेपी ने सरकार को घेरा

झारखंड बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने तंज कसते हुए कहा कि

मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे की गूंज कुछ ज्यादा ही सुनाई दे रही है. पिछले माह गिरिडीह में मुखिया प्रत्याशी के समर्थकों ने नामांकन करते समय पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया था. कल हजारीबाग के बरकट्ठा के कोरा थाने के अंतर्गत एक विजेता प्रत्याशी के समर्थक भी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये. दोनों मामलों में पुलिस पहले प्राथमिकी दर्ज नहीं करती है. जब भाजपा का दबाव पड़ता है तब प्राथमिकी दर्ज होता है.

उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि ऐसा क्यों है की हजारीबाग जिले में हुई घटना में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिंदाबाद का नारा भी लगा रहे थे? इसकी गहन जांच की आवश्यकता है.

हजारीबाग में लगे पाकिस्तान के नारे

गौरतलब है कि हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड स्थित शिलाडीह में जीत का जश्न मनाने के दौरान एक विजयी उम्मीदवार और उसके समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा डाले. शनिवार को नारेबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस-प्रशासन से इसकी शिकायत की. इस संबंध में कोर्रा थाना में मतगणना के दौरान नियुक्त मजिस्ट्रेट ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. वायरल वीडियो को प्राथमिकी का आधार बनाया गया है. प्राथमिकी में नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य समीरा बीवी, उनके बेटे शमीम अंसारी तथा समर्थकों को आरोपित बनाया गया है.

कार्यकर्ताओं ने बाजार समिति के बाहर लगाए नारे

प्रथम चरण के चुनाव के बाद 19 मई को शिलाडीह पंचायत का परिणाम आया था. आरोप है कि इसके बाद उत्साहित कार्यकर्ताओं ने बाजार समिति के बाहर जमकर नारे लगाए. इसी दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाने का आरोप है.

गिरिडीह में भी लगा था नारा

बहरहाल, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे कोई पहली बार नहीं लगे हैं. इससे पहले झारखंड के गिरिडीह में भी पंचायत चुनाव नामांकन के दौरान प्रत्याशी शाकिर हुसैन के समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे. शाकिर हुसैन गांडेय प्रखंड के डोकीडीह के मुखिया थे. वह नामांकन करने पहुंचे थे. वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. प्रखंड कार्यालय के बाहर नारेबाजी हुई थी.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...