गिरिडीह : नामांकन जुलूस में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, मुखिया प्रत्याशी समेत दो समर्थक गिरफ्तार

गिरिडीह : गिरिडीह के गांडेय प्रखंड के मुखिया प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए. इसके बाद गिरिडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखिया प्रत्याशी शाकिर हुसैन और उनके दो समर्थक मोहम्मद आसिफ और शोएब को गिरफ्तार किया है. एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार की देर रात गिरफ्तार किया है.

जुलूस में लगाये नारे

बताया जाता है बुधवार दोपहर में गांडेय प्रखंड के डोकोडीह पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मोहम्मद शाकिर हसन अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने गांडेय मुख्यालय पहुंचे थे. इसी दौरान जुलूस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे, जिसका वीडियो बुधवार देर शाम वायरल हुआ. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात को ही मुखिया प्रत्याशी साकिर हुसैन व उसके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया.

कोड ऑफ कंडक्ट का वॉयलेशन

इस मामले पर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सिविल कोड ऑफ कंडक्ट का वॉयलेशन किया गया. उसमें प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. मुखिया प्रत्याशी और उनके 2 समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. इधर इस मामले में मुखिया प्रत्याशी शाकिर हुसैन ने कहा कि वह निर्दाेष हैं.

रिपोर्ट: चांद

Bihar Marigold Farming Subsidy: गेंदा फूल की खेती से कमाई का...

Bihar Marigold Farming Subsidy: बिहार में गेंदा फूल की खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से उद्यान निदेशालय ने गेंदा...

Jio Games पर आया ‘Cricket 26’, ₹48 से शुरू होगा प्रीमियम...

Cricket 26 Jio Games: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब महंगा गेम खरीदने या गेमिंग कंसोल पर बड़ी रकम खर्च किए बिना...

PMAY-U 2.0 Bihar: ‘सबके लिए आवास’ की राह में बिहार की...

PMAY-U 2.0 Bihar: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) 2.0 के क्रियान्वयन में बेहतर प्रदर्शन के लिए बिहार को दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया...