गिरिराज सिंह ने क्यों कहा -हमारे सनातन धर्म में एकादशी करें तब भी हिंदू ना करें तब भी हिंदू

PATNA: जातीय जनगणना पर सुप्रीम झटका के बाद बिहार सरकार बैकफूट पर आ गई है।अब सबकी नजरें पटना हाईकोर्ट पर टिकी हैं। पटना हाई कोर्ट के अंतरिम रोक लगाए जाने के बाद 3 जुलाई को सुनवाई होगी। ऐसे में बिहार में जातीय जनगणना को लेकर सियासत तेज हो गई है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ऊपर में कोई टिप्पणी नहीं करता, जातीय गणना से मुझे कोई परहेज नहीं है। सीएम नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सरकार लगभग 32 से 34 साल रही है और इन लोगों को वाइट पेपर जारी करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश -लालू को यह बताना चाहिए कि ब्लॉक स्तर पर कितने दलित महादलित को कितनी नौकरी दी गई। कितने लोगों की आर्थिक स्थिति सुधरी। यह सरकार को बताना चाहिए।

सरकार चलाते हुए इतने साल होने के बाद भी सरकार गरीबों के लिए क्या कर रही है कि केवल उन्माद फैलाने की कोशिश कर रही है। हमारे सनातन धर्म में एकादशी करें तब भी हिंदू ना करें तब भी हिंदू हमारे सनातन धर्म में सबका सम्मान किया जाता है।

पटना से राजीव कमल की रिपोर्ट

भोजपुर में Waste to Art से महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण...

भोजपुर में वेस्ट टू आर्ट पहल से कबाड़ को खूबसूरत कलाकृतियों में बदला जा रहा है। महिलाओं को रोजगार और पर्यावरण संरक्षण का लाभ...

बिहार में Dairy Business का विस्तार, दूध से आगे फल-सब्जी और...

एनडीडीबी अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने बिहार के दुग्ध संघों को मूल्य संवर्धित उत्पादों के साथ फल, सब्जी और खाद्य तेल कारोबार में विस्तार...

JPSC-JSSC छात्रों पर FIR का मुद्दा गरमाया, 8 सितंबर से BJP...

रांची: झारखंड में JPSC-JSSC प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्र आंदोलन और अभ्यर्थियों पर दर्ज एफआईआर का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। छात्रों...