आर्मी के अधिकारी और जवान की पत्नियों ने एसडीओ कार्यालय के सामने क्यों दिया धरना, जानिए पूरा मामला

दानापुर : दानापुर में आर्मी के अधिकारी और जवान की पत्नियों ने मंगलवार को दानापुर एसडीओ कार्यालय के सामने तख्ती लेकर धरना दिया. उसके बाद एसडीओ को एक ज्ञापन भी सौंपा है. जिसमें उन्होंने दानापुर के शाहपुर और मनेर इलाके के गंगा किनारे चल रहे ईंट-भट्टों से निकलने वाले धुआं और प्रदूषण से बचाने के लिए आग्रह किया. साथ ही ज्ञापन में यह कहा गया है कि यहां दानापुर छावनी क्षेत्र में प्रवासी पक्षी आते हैं और यहां प्रजनन करते हैं.

army 1 22Scope News

ज्ञापन में कहा गया कि दानापुर में आर्मी के जवान रहते हैं. यहां स्कूल के छात्र पढ़ाई करते हैं. आर्मी का परिवार भी रहता है. यहां रह रहे सभी लोग इस प्रदूषित वातावरण से प्रभावित हो रहा है और उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. प्रदूषण के कारण लोग बीमार भी हो रहे हैं.

army1 22Scope News

एसडीओ कार्यालय आए आर्मी जवान के पत्नियों ने कहा कि कोरोना से सबसे ज्यादा नुकसान फेफड़ों को होता है. ऐसे में ईंट-भट्टों से निकलने वाले प्रदूषित करने वाला धुआं लोगों को और ज्यादा प्रभावित कर रहा है. हालात ऐसा हो गया है कि अब तो जीना और सांस लेना भी मुश्किल हो गया है.

दानापुर सब एरिया के जीओसी राजपाल पुनिया की पत्नी अनीता पुनिया के नेतृत्व में 230 आर्मी के जवान की पत्नियों ने एक साथ यह ज्ञापन दानापुर अनुमंडल अधिकारी को सौंपा. इस मौके पर अनीता पुनिया ने कहा है कि दानापुर कैंटोनमेंट में मौजूद स्कूल और आमजन प्रदूषण से प्रभावित हो रहे हैं. दानापुर छावनी परिषद के प्रवासी पक्षी प्रदूषण से प्रभावित हो रहे हैं. इसके साथ-साथ ट्रेनिंग लेने वाले सैनिक, सैनिकों के परिवार और स्कूली छात्र सभी पर इसका असर पड़ रहा है. अगर प्रदूषण को रोका नहीं गया तो और ज्यादा प्रभाव पड़ेगा.

रिपोर्ट : पंकज राज

तकनीकी खराबी से बोधगया में गिरा आर्मी ट्रेनिंग का माइक्रो एयरक्राफ्ट

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...