हनी ट्रैप में फंसा आर्मी का जवान, पाकिस्तानी महिला से शेयर करता था खुफिया जानकारी

दानापुर (पटना) : हनी ट्रैप मामले में आर्मी के जवान को बिहार एटीएस ने गिरफ्तार किया है. जवान के खिलाफ खगौल थाने में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है. जिसमें पाकिस्तानी लड़की को व्हाट्सएप पर देश की सीक्रेट इंफॉर्मेशन देने का आरोप लगाया गया है.

नालंदा जिला के अस्थावां प्रखंड के रहनेवाले जनार्धन प्रसाद का पुत्र जवान गणेश प्रसाद को खगौल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में एटीएस और आर्मी इंटेलिजेंस भी जांच कर रही है. मामले की जानकारी देते हुए दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि ऑफिस सीक्रेट लीक करने और बॉर्डर के उसपार भेजने के आरोप के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके कुछ साक्ष्य भी मिले हैं.

गिरफ्तार जवान पर आरोप है कि वह पाकिस्तानी महिला जासूस के संपर्क में था और भारतीय सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी साझा कर रहा था. महिला जासूस के आईएसआई से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है.

गणेश कुमार मूल रूप से नालंदा जिला में अस्थावां का रहने वाला है. वह सेना के मेडिकल कोर टीम का हिस्सा था और फिलहाल महाराष्ट्र के पुणे में पदस्थापित था. आईबी की रिपोर्ट के बाद छठ के दो दिन पहले से ही बिहार एटीएस की टीम उसके पीछे लगी थी. पूरे मामले की छानबीन करने के बाद रविवार को उसे खगौल थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.

रिपोर्ट : पंकज राज

JMM Protest Against MMDR Bill: MMDR Bill के खिलाफ JMM का...

JMM Protest Against MMDR Bill: केंद्र सरकार के MMDR बिल के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे...

Ramgarh Ganja Smuggling: रामगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, 22 किलो...

Ramgarh Ganja Smuggling: रामगढ़ पुलिस ने अवैध गांजा की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुभाष...

Purnima Sahu Sawan Mahotsav: सावन के गीतों पर महिलाओं संग झूमीं...

Purnima Sahu Sawan Mahotsav: सावन के पावन महीने में आयोजित एक सावन महोत्सव के दौरान जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू महिलाओं के साथ...