Advertisment

क्यों पूछा कश्मीर में रहने वाले को क्या कहते हैं- संजय

PATNA: बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सरकार और जेडीयू

पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने सरकार पर पीएफआई के सामने

सरेंडर करने का आरोप भी लगाया है. संजय जायसवाल ने

सीमांचल में शुक्र को हो रहे अवकाश को लेकर भी

सरकार से सवाल पूछा है. उन्होंने सरकार पर

देश को बांटने का आरोप लगाया है.


कश्मीर में रहने वाले को क्या कहते हैं के सवाल पर भड़के


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सरकारी स्कूलों के सातवीं कक्षा में पूछे गये सवाल पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा सातवीं कक्षा के प्रश्नपत्र में सवाल पूछा गया, नेपाल, चाइना, इंग्लैंड, हिंदुस्तान और कश्मीर में रहने वाले को क्या कहते हैं। इस सवाल को आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि यह सवाल ही बताता है कि बिहार सरकार कश्मीर को भारत का अंग नहीं मानती. सरकारी अफसरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि पदाधिकारी का सपना है कि 2047 में बिहार के पूर्वांचल को इस्लामिक राष्ट्र में बदल दें. उन्होंने प्रश्नपत्र बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.


नीतीश में रोक लगाने की नहीं है कूबत- संजय


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार में इतनी कूबत नहीं कि वे इन चीजों पर रोक लगा दें. उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य सरकार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की हैण् उन्होंने राज्य में पीएफआई की बढ़ती गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप भी राज्य सरकार पर लगाया है.

NITISH को chirag से लगता है डर- नितिन

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...