लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार को CAA की क्यों जरूरत?

दिल्ली. लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले देश में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू हो जाएगा। इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन लाया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा है कि इस कानून से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। यह कानून किसी की नागरिकता नहीं लेगा।

लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा CAA

दरअसल, अमित शाह ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे प्रश्नों का जवाब देते हुए कह रहे है कि किसी को कंफ्यूजन में नहीं रखना है। लोकसभा चुनाव से पहले नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू हो जाएगा। इसके लिए जल्द नोटिफिकेशन लाया जाएगा। साथ ही वे ये भी कह रहे है कि यह कानून नागरिकता लेना का नहीं बल्कि देने का कानून है। इससे किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा ऐलान

बता दें कि 2019 में दूसरी बार केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन बिल लाया था और इस बिल को दोनों सदन से पास करवाकर कानून भी बनवा लिया था। लेकिन उस दौरान इस कानून का पूरे देश में भारी विरोध हुआ था। इसके बाद केंद्र की मोदी सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया था। अब लोकसभा चुनाव से पहले इस कानून को फिर सियासी बाजार में लाया गया है। तो सवाल ये है कि लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार को सीएए लागू करने की क्या जरूरत पड़ गयी?

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...