सावन में क्यों लगाई जाती है मेहंदी. मेंहदी लगाने का क्या है महत्व…

RANCHI: सावन में लगायें मेहंदी – हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव का महीना होता है.

इस महीने महादेव की पूजा अर्चना करने से जीवन के सभी सकंट दूर हो जाते हैं. सावन का महीना 14 जुलाई से 12 अगस्त तक रहेगा.

सावन का पहला सोमवार 18 जुलाई को है. सावन के महीने में भोलेनाथ को जल अर्पित करने के साथ साथ महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगाती हैं.

मान्यता के अनुसार सावन के महीने में हाथों में पर मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि सावन का महीना बिना मेहंदी के अधूरा होता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं सावन के महीने में मेहंदी क्यों लगाई जाती है? मेहंदी लगाने का क्या महत्व है?

अगर नहीं तो हम इस लेख में आपको सावन में मेहंदी लगाने की परंपरा के बारे में बताएंगे.

सावन में लगायें मेहंदी

सावन के महीने में मेहंदी लगाने की परंपरा काफी पुरानी है.

माना जाता है कि इस महीने मेहंदी लगाने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत बना रहता है.

ऐसा कहा जाता है कि महिला के हाथ में मेहंदी का रंग जीतना गहरा होता है उतना ही पति का प्यार मिलता है.

इसके अलावा मेहंदी लगाने के स्वास्थ्य लाभ भी है.

तनाव को करता है दूर

मेहंदी लगाने से तनाव भी कम होता है. मेहंदी की महक और रंग इंसान के स्ट्रेट को कम करता है.

ऐसे में तनाव को कम करने के लिए आप मेहंदी लगा सकती है. इसके अलावा मेहंदी लगाने से शरीर को ठंडक भी मिलती है.
शरीर को ठंडा रखती है मेहंदी
ऐसा कहा जाता है कि मेहंदी की तासीर ठंडी होती है. सावन के महीने में काफी गर्मी होती है.

मेहंदी लगाने से शरीर को ठंडक मिलती है. इस वजह से भी सावन के महीने में मेहंदी लगाई जाती है.

मेहंदी लगाने से न केवल हाथ खूबसूरत लगते हैं बल्कि इसे लगाने से सिरदर्द की समस्या भी कम होती है.

सावन में लगायें मेहंदी : हर्बल मेहंदी पाउडर का करें इस्तेमाल

आजकल मार्केट में केमिकल वाली मेहंदी की कोन मिलती है.

जिसके लगाने के बाद आपकी मेहंदी का रंग तो जरूर आएगा लेकिन यह दो दिन बाद ही हटने लगती है.

वहीं कुछ लोगों को केमिकल वाली मेहंदी लगाने से स्किन एलर्जी भी हो जाती है. ऐसे में आप घर पर मेहंदी कोन बना कर मेहंदी लगा सकती है.

इसके लिए हर्बल मेहंदी पाउडर लें. इसे पानी के साथ अच्छे से घोल लें फिर मेहंदी कोन बना लें.

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...