Commercial Advertisment

मोदीजी काहे नहीं आ रहे हैं प्रचार में : ललन

PATNA: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नीतीश कुमार के

प्रचार नहीं करने के सवाल पर पलटवार करते हुए पूछ दिया कि

नरेंद्र मोदी क्यों नहीं प्रचार के लिए आ रहे हैं.

उन्होंने कहा कि बीजेपी नीतीश के बारे में कुछ भी कह रही है,

नीतीश कुमार अस्वस्थ हैं इसलिए वो नहीं जा रहे हैं.

उनकी जगह पार्टी के अन्य लोग प्रचार कर रहे हैं.

उन्होंने उपचुनाव में दोनों सीटों पर महागठबंधन की जीत का दावा किया है.

चिराग पासवान के बीजेपी के लिए प्रचार करने पर

उन्होंने कहा कि चिराग हमेशा से ही कमल खिलाते आ रहे हैं. बीजेपी चिराग मॉडल का उपयोग 2020 में कर चुकी है जो अब धरातल पर आ चुकी है. उन्होंने कहा कि चिराग के प्रचार से जेडीयू को कोई फर्क नहीं पड़ता. 

जेडीयू के ललन सिंह – मोकामा में उपेंद्र कुशवाहा कर रहे हैं प्रचार

बिहार में 2 सीटों पर उपचुनाव का आज आखिरी दिन है. महागठबंधन के तमाम नेता प्रचार के लिए आज मोकामा और गोपालगंज दोनों जगहों पर गये. जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रचार के लिए मोकामा जाने के क्रम में कहा कि इस बार माहौल उनके पक्ष में है. वो लोग सिर्फ फाइनल टच देने जा रहे हैं. मतदाताओं की गोलबंदी दोनों क्षेत्रों में है और महागठबंधन की जीत सुनिश्चित है. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी का रवैया सभी लोग समझ चुके हैं, इससे महागठबंधन की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ता. नीतीश कुमार के प्रचार नहीं करने पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को चोट लग गई है. इसी वजह से वो प्रचार के लिए नहीं जा रहे हैं. बीजेपी बौखलाहट में अनाप-शनाप बोल रही है.

Rohtas ATM Robbery Case: 38 लाख की लूट, दो गिरफ्तारी और...

Rohtas ATM Robbery Case: बिहार के रोहतास जिले में एटीएम लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।...

Nishant Kumar Sasaram Visit: सासाराम पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, सरदार...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम पहुंचे। यहां उन्होंने तकिया बाजार में आयोजित...

बिहार बना National Red Run 4.0 का मेजबान, 32 राज्यों के...

National Red Run 4.0 Patna: बिहार ने राष्ट्रीय स्तर के नेशनल रेड रन 4.0 की मेजबानी करते हुए HIV संक्रमण के प्रति जागरूकता और...