कटिहार : आजादी के 75 वर्ष को देश अमृत उत्सव के रूप में मना रहा है। इस बीच इन 75 सालों में भारत के कोने-कोने में कई तरह का बदलाव हुआ है। राष्ट्रीय मिठाई जलेबी के लिए प्रसिद्ध कटिहार जलेबी गल्ली की पहचान आज भी उसी रौनक के साथ बरकरार है।
हालांकि पहले से जलेबी की दुकानों की संख्या में कमी जरूर आई है लेकिन कुछ लोग राष्ट्रीय मिठाई बेचने को सम्मान समझते हैं। आज भी पुश्तैनी रूप से उसी शुद्धता के साथ जलेबी बेचने कारोबार से जुड़े हुए हैं।


















