Aurangabad में सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति जख्मी

औरंगाबाद: औरंगाबाद में सड़क एक दुर्घटना में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना औरंगाबाद के ओबरा दाउदनगर पथ के खरांटी पुल के समीप की है जहां एक बाइक में पीछे से अनियंत्रित तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद महिला बाइक से गिर गई जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई जबकि बाइक चला रहे व्यक्ति घायल हो गए।

मृतिका की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के पोकटा गांव निवासी मनोज पासवान की पत्नी प्रमिला देवी के रूप में की गई जबकि घायल व्यक्ति मनोज पासवान हैं। मामले में मृतिका के पति ने बताया कि वह अपनी बाइक से ओबरा में बैंक जा रहे थे तभी पीछे से एक अनियंत्रित तेज रफ़्तार वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद मृतिका बाइक से गिर कर घायल हो गई।

घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने उसे औरंगाबाद रेफर कर दिया। औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजन को सौंप दिया गया। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Patna में बस की चपेट में आया ट्रैक्टर, रोड पर पलटा ट्रैक्टर

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Aurangabad Aurangabad Aurangabad

Aurangabad

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...