प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, रांची पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

रांची: रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में हुए लुंबा उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को मृतक की पत्नी गीता देवी और उसके प्रेमी इरफान अंसारी (पतराटोली, कांके निवासी) को गिरफ्तार कर लिया।

8 साल से चल रहा था अवैध संबंध

एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि गीता देवी और इरफान अंसारी के बीच पिछले आठ वर्षों से अवैध संबंध थे। इस रिश्ते का विरोध मृतक लुंबा उरांव अक्सर करता था। इसी वजह से गीता और उसके प्रेमी ने हत्या की साजिश रची।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

18 महीनों से आरोपी गीता अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। योजना के तहत 20 अगस्त को उसने अपने पति को बुलाया और इरफान के साथ मिलकर उसे नशा कराया। इसके बाद दोनों ने मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को मौवनाजारा-सिमलबेड़ा मार्ग पर फेंक दिया।

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...