Advertisment

अवैध संबंध के संदेह में पत्नी का गला रेता

नालंदा : बिहार थाना क्षेत्र के नईसराय मोहल्ला में सोमवार की शाम घरेलू कलह में सड़क किनारे पति ने महिला की गर्दन रेत हत्या का प्रयास किया। मोहल्लेवासियों के खदेड़ने पर पति फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस जख्मी महिला शकुंतला देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने महिला के ससुर को हिरासत में ले लिया है। जख्मी महेला की भाभी गुड़िया देवी ने बताया कि शकुंतला तीन बच्चों की मां है। दूसरे युवक से अवैध संबंध का आरोप लगा पति अक्सर पत्नी को प्रताड़ित करता था। इस कारण वह कुछ माह पूर्व वैशाली जिला के राघोपुर स्थित मायके चली गई थी। सोमवार की शाम पति, फिर से अवैध संबंध का आरोप लगा पत्नी से झगड़ा करने लगा। उसी दौरान सत्येंद्र पत्नी की पिटाई करते हुए उसे सड़क पर खींच लाया और धारदार हथियार से गर्दन रेतने लगा। महिला की चीख सुन स्थानीय लोग दौड़ा तो पति फरार हो गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में महिला की हत्या का प्रयास किया गया। ससुराल को थाने लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जख्मी इलाजरत है। मामले की जांच के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।
रिपोर्ट : सोनू पांडेय

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...