अवैध संबंध के चक्कर में पत्नी ने करवायी पति की हत्या, सड़क पर फेंकी लाश

अवैध संबंध बना पति की मौत का कारण

Bermo- अवैध संबंध के चक्कर में पत्नी ने पति की हत्या करवा कर बीच सड़क फेंकवा दिया, जिससे कि यह पुलिस को पहली नजर में सड़क हादसे लगे.

बताया जा रहा है कि सुभाष नगर निवासी मंजीत की हत्या करवा कर उसकी पत्नी ने लाश को सड़क पर फेंकवा दिया था. लाश को मोटरसाइकिल पर लाद कर सड़क तक ले जाया गया था. हत्यारों की कोशिश इसे सड़क हादसे की रुप देने की थी.

लेकिन जैसे-जैसे  मामले की तफ्तीश बढ़ी, पुलिस को सड़क हादसे वाले थ्योरी पर शक होने लगा. उसके बाद पुलिस ने एंगल बदलकर मामले की जांच शुरु की. शक की पहली सुई करण कुमार गयी, क्योंकि वह पोस्टमार्टम के बाद अचानक से लापता हो गया था, पुलिस ने उसके मोबाइल को ट्रैक करना शुरु किया, इसके बाद करण को कब्जे में लेकर पूछताछ की गयी.  पुलिसिया पूछताछ में आखिरकार करण ने अपना गुनाह कबुल लिया.

आरोपी ने बताया कि मंजीत की पत्नी के साथ उसका अवैध संबंध है, इसी अवैध संबंध के चक्कर में उसने मंजीत को डीवीसी ग्राउंड में बुलाकर अपने भाई राजू कुमार और मित्र  राहुल ठाकुर के साथ मिलकर हत्या कर दी, इसके बाद लाश को  मोटर साइकिल पर लाद कर सड़क पर फेंक दिया था.

रिपोर्ट – मनोज कुमार 

इसे भी पढ़े-

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...