Nawada: अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की हत्या

श्मशान घाट से महिला का शव बरामद

नवादा : जिले के अकबरपुर थाना इलाके में अवैध संबंध का विरोध करने पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी.

वारदात को अंजाम देने के बाद आनन-फानन में शव को जलाने की कोशिश की जा रही थी.

लेकिन उसी दौरान पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

अवैध संबंध का विरोध: पति और परिवार फरार

मृत महिला का नाम बौली देवी (28) बताया जा रहा है, वो धनबारा गांव की रहने वाली थी.

घटना के बाद से आरोपी पति विकास यादव और उसका पूरा परिवार फरार है.

मृतका के भाई शरण यादव के मुताबिक विकास यादव कोलकाता में पानीपुरी का कारोबार करता है

जहां उसका किसी लड़की से अवैध संबंध है.

murder1 22Scope News

अवैध संबंध का विरोध: ग्रामीणों ने मायकेवालों को दी खबर

इसकी जानकारी मिलने पर विकास की पत्नी ने विरोध करना शुरू कर दिया.

इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और विकास ने पत्नी की जान ले ली. हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की जा रही थी. इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने महिला के मायके में खबर कर दी और वो लोग पुलिस लेकर श्मशान घाट पहुंच गए. पुलिस की भनक मिलते ही आरोपी पूरे परिवार के साथ फरार हो गया

मृतका के भाई ने दी ये जानकारी

मृतका के भाई शरण यादव ने बताया कि कोलकाता में किसी लड़की से अवैध संबंध चल रहा था. जिसका मेरी बहन हमेशा विरोध किया करती थी. आज भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और मेरी बहन की हत्या कर दिया. उसके बाद हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को आहर में फेंक दिया गया.

जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मायके के लोगों को सूचना दी गयी कि आपकी बहन की हत्या कर शव को आसमा श्मशान घाट में जलाया जा रहा है. जिसके बाद हमलोग पुलिस को सूचना देकर श्मशान घाट पहुंचे तो देखें कि शव को जलाने के लिए चीता पर सुलाये हुए हैं. उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस को देख कर ससुराल के लोग फरार हो गया है. बताया जा रहा है कि मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे भी हैं, जिसका रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

रिपोर्ट: अनिल शर्मा

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: बिहार के 73 लाख...

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment, पटना: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के साथ ही बिहार के 73...

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...