क्या कारतूस का राज इस बार खोलेंगे साहिबगंज उपायुक्त

साहिबगंज: साहिबगंज उपायुक्त रामनिवास यादव को ईडी ने दूसरा समन भेजा है। बता दे की 3 जनवरी को साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव के सरकारी आवास में ईडी ने तकरीबन 14 घंटे छापेमारी की थी।

इस दौरान उनके सरकारी आवास के गोपनीय शाखा व उनके कमरों से लगभग 7 लाख 25000 नगद कैश बरामद हुए थे इसके अलावे कई जिंदा कारतूस जो प्रतिबंधित हथियार के बताए जा रहे हैं भी बरामद किया गया था।

साथ ही उनके आवास से लैपटॉप व कई महत्वपूर्ण दस्तावेज व लेटर भी साथ ले गई थी। छापेमारी के बाद ईडी ने उन्हें पहला समन भेजा था परंतु पहले समन में वे ईडी के रांची स्थित कार्यालय में हाजिर नहीं हुए।

कारण यह था कि झारखंड सरकार की कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने एक आदेश जारी किया था की राज्य के कोई भी सरकारी अधिकारी को अगर ईडी समन करती है तु इसकी जानकारी संबंधित विभाग को पहले देंगे कि आखिर ईडी किस मामले में उन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा है ।

यह आदेश निकलने के बाद डीसी रामनिवास यादव ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। इधर 17 जनवरी को इडी ने झारखंड सरकार की कैबिनेट सचिव वंदना दांडेल को ईडी ने 6 पन्ना का जवाबी पत्र भेजा है। ईडी ने लिखा है कि पीएमएलए के तहत अनुसंधानरत किसी भी मामले में किसी भी तरह के नोटिस सर्कुलर या निर्देशजारी करने का अधिकार राज्य सरकार या कैबिनेट सचिव को नहीं है।

ईडी ने कैबिनेट सचिव को पत्र लिखा है कि आपके पत्र से ऐसा प्रतीत होता है कि अनुसंधान की गोपनीय जानकारी जानने के लिए पत्र लिखा गया है या फिर समन पर आईएएस अधिकारी रामनिवास यादव को रोक कर जांच को प्रभावित करने या राज्य के द्वारा प्रस्तुत की गई बनावटी सूचनाओं को ईडी तक पहुंच कर अनुसंधान प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

इधर फिर एक बार 17 जनवरी को साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव को दूसरा सामान भेजा है ईडी ने दूसरा समन भेज कर 19 जनवरी की सुबह 11:00 बजे एजेंसी के रांची स्थित कार्यालय में हाजिर होने को कहा है यहां तक ही नहीं साहिबगंज के पत्थर व्यवसाय कन्हैया खुडानिया को भी उसी दिन बुलाया है अब देखना यह है की क्या ईडी के समक्ष साहिबगंज उपायुक्त रामनिवास यादव हाजिर होते हैं या फिर एड के द्वारा दी गई सामान को अभेलना करते हुए फिर एक बार नहीं जाएंगे।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...