Commercial Advertisment

Orange की आड़ में शराब: कैमूर में लाखों की शराब जब्त

कैमूर: कैमूर में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर भभुआ शहर के सुअरा नदी के पास से पीछा करते हुए नारंगी की आड़ में छुपा कर लाई जा रही एक ट्रक शराब को जब्त किया है। जब्त शराब की कीमत 50 लाख रुपए आंकी जा रही है। ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार किया गया है जो राजस्थान का रहने वाला है। शराब नववर्ष में खपाने के लिए लाई जा रही थी।

पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है। उत्पाद अधीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब से लदा ट्रक कैमूर आ रहा है। सूचना के आधार पर भभुआ शहर के सुअरा नदी के पास टीम लगी और पीछा करते हुए कचहरी रोड में ट्रक को जब्त कर लिया। इस दौरान ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।

संतरा की आड़ में विदेशी शराब की खेप नव वर्ष पर खपाने के लिए लाई जा रही थी। चालक राजस्थान का रहने वाला है जो दिल्ली से लाने की बात बता रहा है और किसी भी प्रकार का कागजात इसके पास नहीं मिला। अगर शराब बिहार से बाहर जाता तो गाड़ी में डिजिटल लॉक लगा रहता। लेकिन इस तरह के कोई कागजात और डिजिटल लॉक नहीं पाए गए। चालक को जेल भेजा जाएगा और पूरे मामले की जांच की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   Madhepura पहुंचे जन सुराज के अध्यक्ष, कहा ‘बिहार में फैला है गुंडाराज’

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Orange Orange Orange

Orange

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...