आज से शुरू होगा Assembly का शीतकालीन सत्र

पटना: सोमवार से पांच दिनों के लिए बिहार विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है। विधानसभा सत्र में उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार कई विधेयक पेश करेगी तो वहीं विपक्ष के हंगामा करने का भी पूरा पूरा उम्मीद है। विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगी वहीं सत्ता पक्ष की तरफ से राज्य में हो रहे विकास के कामों की चर्चा भी की जाएगी। विधानसभा सत्र की सारी तैयारी कर ली गई है।

बिहार विधानसभा के सत्र की शुरुआत से पहले एक सत्ता पक्ष के नेता बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष पर पिछली बार की तरह इस बार भी सदन से गायब रहने की उम्मीद जता रहे हैं। सत्ता पक्ष के नेताओं ने सीधे सीधे कहा कि विपक्ष हमेशा ही राज्य के विकास में रोड़े अटकाती रही है। इस बार भी विपक्ष की वही कोशिश रहेगी। उनके हंगामा करने से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है और सदन पूर्व निर्धारित एजेंडों के साथ निर्बाध चलेगी। वहीं राजद ने राज्य सरकार पर राज्य के लोगों के उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। वहीं राजद ने सिर्फ पांच दिन के सत्र पर ही सवाल उठाया है।

चार विधेयक होंगे पेश

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बेटियराज की संपत्ति संरक्षित करने से सबंधित विधेयक के साथ ही खेल विश्वविद्यालय, जीएसटी और भवन निर्माण विभाग से संबंधित विधेयक पेश किये जाएंगे। इस दौरान राज्यपाल की ओर से स्वीकृत अध्यादेश की प्रति भी सदन के पटल पर रखी जाएगी। 26 और 27 नवंबर को राजकीय विधेयक पेश होंगे।

पांच दिनों का है सत्र

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी साथ ही उप चुनाव में नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाया जायेगा। जबकि दूसरे और तीसरे दिन में राजकीय विधेयक पेश किये जायेंगे। इसके साथ ही अन्य राजकीय कार्य भी किये जाएंगे। 28 नवंबर को द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी और इसके बाद उसे पारित किया जायेगा। इसी दिन विनियोग विधेयक पर भी चर्चा होगी और उसे पारित किया जायेगा। शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन गैर सरकारी संकल्प सदन में पेश किये जायेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   कल से शुरू होगा Assembly Session, हंगामे के आसार, नेताओं ने कहा…

Assembly Assembly Assembly

Assembly

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म में जुटेंगे...

Sudivya Kumar Sonu Shraddha: झारखंड के दिवंगत मंत्री और गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशा एवं श्राद्धकर्म कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी...

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...