दिनदहाड़े ब्यूटी पार्लर में घुसकर महिला की हत्या

नवादा : नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में अपराधियों ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर संचालक महिला की 24 दफे चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा सुदामा नगर के पास की है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। महिला के शरीर पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया गया है।

मृतका श्वेता पर चाकू से तबतक प्रहार किया गया जबतक उसकी मौत न हो गई। बेटा जब व्यूटी पार्लर पहुंचा तब मां को खून से लथपथ देख इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...

Hemant Soren News: मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन CM...

Hemant Soren News, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को जरूरी सरकारी...

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...