ब्यूटी पार्लर संचालिका की संदेहास्पद स्थिति में मौत, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत ट्यूब गेट के समीप स्थित सनराइज ब्यूटी पार्लर की संचालिका कमलजीत कौर की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई है. उनका शव पार्लर से पुलिस ने बरामद किया है. पार्लर संचालिका का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

मामले की जानकारी मिलते ही पीसीआर पुलिस एवं थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पार्लर संचालिका बारीडीह की रहने वाली बताई जा रही है. जिनका नाम कमलजीत कौर बताया जा रहा है. उनकी मौत दुपट्टे के सहारे गला घोटा गया है. हालांकि पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला माना है. वहीं उसके साथ गलत होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. फिलहाल पूरे मामले की छानबीन चल रही है.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

विवादित पार्लर को खाली कराने गयी पुलिस के साथ पार्लर संचालक उलझे

Hemant Soren News: मां के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन CM...

Hemant Soren News, रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार के दूसरे दिन शुक्रवार को जरूरी सरकारी...

Deoghar Robbery: JMM नेता के घर हथियारबंद डकैती, 10 लाख तक...

Deoghar Robbery: झारखंड के देवघर में गुरुवार देर रात हथियारबंद अपराधियों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता ओंकारनाथ बर्णवाल के घर डकैती की वारदात को...

Bihar Women and Child Development Summit: पीएम मोदी की मौजूदगी में...

Bihar Women and Child Development Summit: महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन शुक्रवार...