पटना: पटना के बाढ़ में बीते दिनों एक महिला का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला की हत्या उसके पति ने कर शव को सड़क पर फेंक दिया था ताकि घटना सड़क हादसा प्रतीत हो। मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कपड़ा भी बरामद कर लिया है।
बाढ़ के एएसपी-1 राकेश कुमार ने बताया कि बीते 14 जनवरी को बाढ़ के नदावां गांव के पास एनएच पर एक महिला का शव बरामद हुआ था। शव बरामद होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने बाढ़ के गुलाबबाग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी नीतीश कुमार है जो मृतिका का दूसरा पति है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी महिला से दूसरी शादी हुई थी। महिला उसका आर्थिक दोहन कर रही थी साथ ही अन्य कई चीजों को लेकर बहुत ही अधिक दवाब बना रही थी।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला के दवाब से परेशान हो कर उसने महिला को वहां बुलाया और फिर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार किया। शारीरिक संबंध बनाने के दौरान ही उसने महिला की गला दबा कर बेहोश कर दिया और फिर एक कपड़े से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसने घटना को सड़क हादसा का रूप देने के लिए शव सड़क पर रख दिया।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यालय में BPSC अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस ने लिया हिरासत में…
बाढ़, पटना से विकास कुमार की रिपोर्ट
Physical Relation Physical Relation Physical Relation
Physical Relation
Highlights


