भाजपा कार्यालय में BPSC अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस ने लिया हिरासत में…

पटना: बीपीएससी की 70वीं संयुक्त परीक्षा रद्द कर दुबारा लिए जाने की मांग को लेकर लंबे समय से बीपीएससी के अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बीपीएससी का विरोध कर रहे अभ्यर्थियों को विपक्षी राजनीतिक पार्टियों ने अपना समर्थन भी दिया। अब बुधवार को भाजपा कार्यालय में अचानक अफरातफरी का माहौल उत्पन्न गया।

बुधवार को बीपीएससी के कुछ अभ्यर्थी भाजपा कार्यालय पहुंच कर हंगामा करने लगे। इस दौरान कुछ अभ्यर्थी धरना पर भी बैठ गए और बीपीएससी की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दुबारा कराये जाने की मांग करने लगे। हंगामा की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर कुछ अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर मामले को शांत करवाया। मामले में कोतवाली डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि 30-35 लोग जो अपने आप को बीपीएससी का अभ्यर्थी बता रहे हैं भाजपा कार्यालय पहुंच गए थे।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची और उनसे जब पूछा कि क्या बात है तो उनलोगों ने कहा कि उन्हें मिलने का समय दिया गया था। लेकिन भाजपा कार्यालय के कर्मियों ने उसे गलत बताया जिसके बाद कुछ अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया गया है और आगे उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि भाजपा कार्यालय में बीपीएससी अभ्यर्थियों के पहुंच कर हंगामा करने की वजह से अफरातफरी का माहौल हो गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Manipur में जदयू के भाजपा से कर लिया किनारा, जदयू ने कहा मणिपुर या बिहार नहीं बल्कि देश में…

पटना से महीप राज एवं चंदन तिवारी की रिपोर्ट
BPSC BPSC BPSC

BPSC

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...