अपर बाजार निवासी महिला ने की थी आत्महत्या पति गिरफ्तार

रांची: अपर बाजार के महावीर चौक भट्टाचार्जी लेन निवासी राधिका गुप्ता को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति जितेंद्र गुप्ता को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्हें कोतवाली पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वह मूल रूप से बड़कागांव के रहनेवाले हैं. वर्तमान में कार्यपालक दंडाधिकारी के पद पर लातेहार जिला में पदस्थापित थे.

वह पत्नी की मौत की सूचना मिलने पर बुधवार को रांची पहुंचे थे और अपर बाजार इलाके में घूम रहे थे. इसी बीच इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मिली.

ज्ञात हो कि मंगलवार की सुबह में महिला ने अपने हॉल में लगे पंखे के सहारे दुपट्टा से लटक कर जान दे दी थी.

घटना के बाद मृतक महिला के पिता विजय गुप्ता की शिकायत पर कोतवाली थाना में केस दर्ज किया गया था. जिसमें महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप पति जितेंद्र गुप्ता पर लगाया गया था.

विजय गुप्ता के अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पुलिस को अपनी पूरी पीड़ा सुनायी थी. श्री गुप्ता ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी ने करीब 15 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था.

शादी के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा, उसे तरह-तरह के ताने दिये जाते थे. जितेंद्र अपनी पत्नी से कहते थे कि तुम अपने पिता से कहो कि वह जमीन बेचकर पैसा देंगे.

इस कारण वह पिछले दो माह से काफी परेशान थी. पीड़ित परिवार ने पुलिस को यह भी बताया था कि घटना से दो दिन पहले भी जितेंद्र गुप्ता को समझाने का काफी प्रयास किया गया था, लेकिन वह किसी की बात सुनने के लिए तैयार नहीं थे.

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...