Ranchi के अपर बाजार में भयंकर आग से अफरातफरी

डिजिटल डेस्क : Ranchi के अपर बाजार में भयंकर आग से अफरातफरी। झारखंड की राजधानी Ranchi के सबसे बड़े व्यवसायिक केंद्र अपर बाजार के महावीर चौक के पास शर्मा टावर में भीषण आग लग गई है। मौके पर अफरातफरी की स्थिति है।

दमकल की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। Ranchi के अपर बाजार में इस आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। अभी घटना स्थल पर काफी लोग पहुंच चुके हैं। वे भी आग बुझाने में मदद कर रहे हैं।

दमकल गाड़ियों की टंकियां हुईं खाली…

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, Ranchi के सबसे बड़े व्यवसायिक केंद्र अपर बाजार के महावीर चौक के पास शर्मा टावर में लगी भीषण आग पर काबू पाने में  दमकल की छह गाड़ियों की टंकियां खाली हो चुकी हैं लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

धुएं के गुबार से आसपास के लोगों की हालत खराब हो रही है। लोग घर से बाहर निकलने को मजबूर हो गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि आग को बुझाने के लिए अभी और दमकल की गाड़ियो की जरूरत होगी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीमें स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने के काम में दमकल टीम की मदद में जुटी हैं।

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...