महिला की मौत से मची सनसनी, मायके वालों ने दहेज का लगाया आरोप

जहानाबाद : जहानाबाद कल्पा ओपी क्षेत्र के सवाजपुर गांव के समीप एक नवविवाहित महिला की ससुराल वालों ने गला दबाकर की हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घटना को लेकर घटना को लेकर महिला के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया।

परिवार वालों ने बताया कि काको थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी उमेश प्रसाद की पुत्री मधु कुमारी एवं घोसी थाना क्षेत्र के करहरा गांव निवासी शिवनंदन प्रसाद के पुत्र अमरिंदर कुमार दोनों कोचिंग करने के लिए जहानाबाद जाता था। इसी बीच दोनों से प्यार हो गया और लड़का इस लड़की से शादी करने के लिए तैयार हो गया। इस बात की जानकारी जैसे ही लड़के के परिवार को बालों को लगी इस शादी का विरोध करने लगा। लेकिन इसके बाद भी लड़का ने मंदिर में जाकर 2022 में शादी रचा लिया लेकिन लड़का पक्ष वालों को यह शादी मंजूर नहीं था। जिसके कारण लड़की को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और लड़की वालो से पांच लाख दहेज की मांग की जा रही थी। जब मांग नहीं पूरा किया गया तो ससुराल वालों ने गला दबाकर इस लड़की की हत्या कर दिया।

बता दें कि गजब तो उस समय हो गया जब हत्या कर ससुराल वालों ने लड़की के शरीर पर एक सांप रखकर वीडियो बना लिया। हत्या को दुर्घटना का सकल देने के लिए सांप के साथ मृतक महिला वीडियो बना कर के मायके वाले को भेज दिया। ससुराल वाले कहने लगे कि सांप काटने से इस महिला की मौत हुई है। अपने कारनामों को छुपाने के लिए कई बहाने बनाए। लेकिन लड़की के परिवार घटनास्थल पर पहुंचे और इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img