Dhanbad: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी व झामुमो नेताओं का साथ अशम प्रवास पर हैं। असम विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं लेकिन झारखंड की स्थिति पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। एक तरफ सरकार मंइयां योजना देकर महिलाओं को सशक्त बनाने का दावा कर रही है वहीं JSLPS की महिला कर्मियों को बीते 8 महीनों से मानदेय भुगतान नहीं किया गया है जिसे लेकर अब महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया है।
JSLPS कर्मी कर रही धरना प्रदर्शन
झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की करीब एक हजार महिला कैडर पिछले आठ महीनों से मानदेय के इंतजार में हैं। इन महिलाओं ने आज अपनी आवाज बुलंद करते हुए जिला समाहरणालय में धरना दिया है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही हैं, लेकिन उन्हें ही उनकी मेहनत का हक नहीं मिल रहा है।
वेतन नहीं मिलने से कर्मी परेशान
वेतन समय पर नहीं मिलने के कारण सभी महिलाएं काफी परेशान हैं। बता दें गांडेय विधायक कल्पना सोरेन असम में चाय बगान में काम करने वाली महिलाओं के 250 रु दिहाड़ी पर टिपण्णी करती हुई दिखाई दे रही है लेकिन झारखंड में रसोइया के रुप में काम रही महिलाओं की दिहाड़ी मात्र 100 रुपए है इस पर सरकार कोई विचार नहीं कर पा रही है।
Highlights







