Giridih : आधार सेंटर पर अवैध वसूली का आरोप, महिलाओं ने खूब किया हंगामा…

Giridih : गिरिडीह के गावां बीआरसी में आधार कार्ड बनाने और त्रुटि सुधार के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाकर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। बाद में सूचना पर विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह मौके पर पहुंचे और महिलाओं से पूछताछ की, जहां मामला सत्य पाया गया। बाद में इसकी जानकारी बीईईओ को दी गई।

Giridih : हंगामा करती महिलाएं
Giridih : हंगामा करती महिलाएं

Giridih : बीईईओ ने आधार ऑपरेटर को लगाई फटकार

बीईईओ ने मौजूद आधार ऑपरेटर को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया। महिलाओं का कहना था कि उन्हें आधार के नाम पर 150 से लेकर 200 रुपये तक लिया जा रहा है। ऊपर से उन्हें बगैर रसीद दिए वापस भेज दिया जा रहा है। पैसा नहीं देने पर उन्हें लगातार टहलाया जा रहा है। कहा कि सभी 20 से 30 किमी दूरी तय कर आधार बनाने के लिए आते हैं, ऐसे में उन्हें रोज घुमाया जाता है।

yuuy min 22Scope News

बता दें कि इन दिनों सरकारी स्कूली बच्चों का बैंक में खाता खुलवाना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में प्रत्येक दिन दर्जनों की संख्या में बच्चे व अन्य लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए बीआरसी पहुंच रहे हैं। यहां बिहार के दीपक कुमार व बबिता देवी को आधार कार्ड बनाने की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

yuiio min 22Scope News

गिरिडीह से सागर गुप्ता की रिपोर्ट–

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...