Giridih : आधार कार्ड बनाने में फर्जीवाड़ा, दुकान सील, संचालक हिरासत में…

Giridih : आधार कार्ड से जुडे़ फर्जीवाड़े के आरोप में तिसरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए एक ग्राहक सेवा केंद्र को तत्काल बंद कराते हुए संचालक को पुलिस के हिरासत में सौंप दिया है। मामला प्रखंड मुख्यालय के मेन रोड स्थित संत मेरिस विद्यालय के पास सूरज ऑनलाइन साइबर कैफे यानी ग्राहक सेवा केंद्र का है।

Giridih : जांच के दौरान पुलिस
Giridih : जांच के दौरान पुलिस

ये भी पढ़ें- Koderma Murder : पिता ने बेटी का काटा सर और गाड़ा बालू के ढेर में फिर… 

Giridih : फर्जी तरीके से हो रही मनमाने रकम की वसूली

आप सब जानते ही हैं कि हमारे लिए आधार कार्ड कितना महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इससे संबंधित निश्चित व्यवस्था न होने के कारण कुछ ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक फर्जी तरीके से काम कर लोगों से मनमाने रकम वसूल करते हैं। बीते दिनों ऐसा ही एक मामला सूरज ऑनलाइन साइबर कैफे से आया था। जिसपर बिहार राज्य के किसी आधार सेंटर की आईडी का इस्तेमाल कर यहां लोगों का नया आधार कार्ड बनाने और फिंगर अपडेट करने का आरोप लगा था।

ये भी पढ़ें- Gumla Murder : प्यार में मर्डर! महाकुंभ ले जाने के बहाने प्रेमिका की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार… 

इतना ही नहीं इसके एवज में ग्राहकों से संचालक द्वारा 300 से 500 रुपये लेने का भी आरोप लगा था। इस मामले को तिसरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार ने गंभीरता से लिया और गुरुवार को वे पुलिस व अन्य कर्मियों के साथ उक्त ग्राहक सेवा केंद्र पहुंच गए। जहाँ उन्होंने संचालक से इस बाबत पूछताछ की साथ ही केंद्र के अधिकृत कागजातों की मांग की।

त57ह 22Scope News

ये भी पढ़ें- Ranchi : अंधेरी रात में दे रहा था घटना को अंजाम, बैल चोर की जमकर धुनाई फिर… 

आधार कार्ड बनाने संबंधित मशीन और दस्तावेज बरामद

हालांकि संचालक मंटू कुमार ने पहले तो आधार कार्ड बनाने की बात से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद के बीडीओ की नज़र केंद्र की दीवार पर चिपकाये गए एक कागज पर पड़ा। जिसपर संचालक द्वारा आधार कार्ड में फिंगर अपडेट संबंधित जानकारी लिखी गई थी। बीडीओ द्वारा कड़ाई से पूछने पर संचालक ने कहा कि पहले बनाते थे, अभी बंद कर दिए हैं।

च68 22Scope News

जिसके बाद बीडीओ द्वारा उसी भवन परिसर में पीछे की ओर बने एक कमरे की तलाशी ली गई। जिसमें आधार कार्ड बनाने संबंधित कुछ मशीन और दस्तावेज पाए गए हैं। जिसमें प्रिंटर,कीबोर्ड, मॉउस, एलईडी बल्ब आदि को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया गया।

ये भी पढ़ें- Dumka : पैसे लूटकर भाग रहे लुटरों का दर्दनाक सड़क दुर्घटना, अस्पताल में भर्ती… 

साथ ही उक्त केंद्र को तत्काल बंद करते हुए संचालक मंटू कुमार को अपने हिरासत में ले लिया है। वहीं किसी सोनू कुमार के नाम से आधार कार्ड की आईडी चलाने की बात सामने आ रही है। इस बाबत बीडीओ मनीष कुमार ने कहा कि मामले की अभी जांच चल रही है। वहीं ख़बर बनाए जाने तक संचालक को हिरासत में ही रखा गया था।

Giridih से सागर गुप्ता की रिपोर्ट–

पूर्व वित्त मंत्री Rameshwar Oraon को ED का समन, बेटे रोहित...

 झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को ईडी ने योगेंद्र तिवारी से जुड़े कथित शराब घोटाला मामले में...

Jharkhand Train News: झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर,...

Jharkhand Train News: रेलवे प्रशासन ने दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन में रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा और आधुनिकीकरण...

Siwan Railway News: सिवान रेलवे स्टेशन पर अचानक हुई ताबड़तोड़ तलाशी,...

Siwan Railway News: यात्रियों की सुरक्षा को और मज़बूत करने और रेलवे स्टेशन परिसर में अपराधों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाने के लिए,...