धनबादः कोयलानगरी धनबाद में एक दलित महिला को न्याय नहीं मिलने पर वहां की सभी महिलाएं एकजुट हो गई है। सभी महिलाओं ने एकजुट होकर महिला के लिए आवाज उठाई है।
शहर के रणधीर वर्मा चौक पर सभी महिलाएं आमरण अनशन में बैठ गई हैं। महिलाओं का कहना है कि जबतक इस न्याय नहीं मिल जाता तबतक अनशन जारी रहेगा।
पति के द्वारा उत्पीड़न और मारपीट की घटना
अनशन पर बैठी महिलाओं ने बताया कि बलियापुर थाना क्षेत्र के रखितपुर के पास रहने वाले आरोपी ने एक मत होकर महिला का सर फोड़ दिया तथा अन्य चार महिलाओं के साथ बेहरमी से मारपीट किया गया। इस मामले को लेकर पुलिस के द्वारा अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है।
ये भी पढ़ें-झारखंड की जल, जंगल और जमीन लूटकर अर्जित की है संपत्ति-अमर बाउरी
अंत में महिलाएं एकजुट हो गई और उन्होंने महिला को न्याय दिलाने के लिए अनशन पर बैठ गई है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है और न्याय नहीं मिलेगा तब तक हम अनशन पर बैठें रहेंगे।


