2025 Election में निर्णायक रहेगी नारी, आधी आबादी किस पर पड़ेगी भारी

पटना: बिहार में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव (Election) होना है। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अभी से चुनाव की तैयारी में जुट गई है। एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए महिलाओं के लिए एक से एक योजनाएं चला रही है और आधी आबादी के बल पर 2005 से लगातार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के पद पर काबिज हैं। अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी महिलाओं को लुभाने और उन्हें अपने पक्ष में करने के लिए बड़ा एलान किया है।

तेजस्वी यादव ने दरभंगा में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महिलाओं के लिए घोषणा करते हुए कहा कि अगर बिहार में उनकी सरकार बनती है तो वे माई-बहिन मान योजना के तहत राज्य की महिलाओं को 2500 रूपये प्रति महीने देंगे। तेजस्वी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तर्ज पर बिहार में भी महिलाओं के लिए घोषणा कर सत्ता में आने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं एनडीए की बात करें तो कहा जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता में आते ही महिलाओं के लिए कई योजनाओं की शुरुआत की। यहां तक की महिलाओं की मांग पर ही नीतीश कुमार ने बिहार में एतिहासिक फैसला लेते हुए शराबबंदी की।

नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए स्थानीय निकाय चुनाव में पचास प्रतिशत जबकि सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत का आरक्षण दिया। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने बालिका साइकिल योजना, बालिका पोशाक योजना समेत महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं तो चलाई ही। महिलाओं के उत्थान के लिए नीतीश कुमार ने बिहार में जीविका की शुरुआत की जिसके माध्यम से राज्य में आज लाखों की संख्या में महिलाएं जुड़ कर स्वाबलंबी बनी हैं। आज के समय में भी माना जाता है कि नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए जो योजनाएं चलाई है उसके बल पर आज भी वे महिलाओं के बीच लोकप्रिय हैं।

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को भी अपने पक्ष में करने के लिए कई योजनाएं चलाई है। एक तरफ सरकार सात निश्चय योजना-2 के तहत राज्य में लक्ष्य 10 लाख के से अधिक नौकरी देने का दावा कर रही है तो स्वरोजगार भी लक्ष्य से दुगुना से भी ज्यादा युवाओं को दे रही है। नीतीश कुमार की सरकार राज्य के करीब सात लाख ऐसे युवा जो 12वीं पास हैं और किसी कारण से उच्च शिक्षा के लिए नामांकन नहीं करवा सके या फिर कहीं रोजगार नहीं शुरू कर सके हैं उनके लिए एक हजार रूपये प्रतिमाह सहायता भत्ता दे रही है।

नीतीश कुमार एक बार फिर राज्य की यात्रा पर निकलने वाले हैं और वे इस दौरान राज्य की महिलाओं से संवाद करेंगे। कहा यह भी जा रहा है कि नीतीश कुमार अपनी यात्रा के दौरान महिलाओं के लिए फिर कुछ न कुछ नई घोषणा करेंगे इससे पहले ही तेजस्वी यादव ने माई-बहिन मान योजना की घोषणा कर दी है। अब देखना है कि जनता एक बार फिर नीतीश कुमार पर भरोसा जताती है या तेजस्वी पर विश्वास कर उन्हें मौका देती है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar

यह भी पढ़ें-   BPSC 70वीं परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप, छात्र नेता सौरभ कुमार ने उठाए पारदर्शिता पर सवाल…
Election Election Election Election Election Election Election Election

Election

Highlights

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!