झारखंड में होने वाले महिला एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी “ट्रॉफी टूर” का हुआ आगाज

रांची: 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक झारखंड राज्य में महिला एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी 2023 का आयोजन होने जा रहा है. इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले, हॉकी इंडिया ने हॉकी झारखंड और झारखंड सरकार के सहयोग से झारखंड महिला एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी “ट्रॉफी टूर” का आयोजन किया है.

ट्रॉफी टूर का आधिकारिक शुभारंभ शुक्रवार (13 अक्टूबर) को रांची के प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया गया. जहां FIH के प्रेसिडेंट डातो तय्यब इकराम, हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट पद्म डॉ दिलीप तिर्की और महासचिव  भोला नाथ सिंह समेत अन्य झारखंड सरकार के अधिकारी और हॉकी इंडिया के अधिकारी की महत्वपूर्ण मौजूदगी में हुआ.

शनिवार (14 अक्टूबर) को ट्रॉफी अपने दूसरे मंजिल देवघर पहुंची, जहां उसे उपायुक्त, देवघर विशाल सागर द्वारा अनवील किया गया. इस खास मोमेंट पर, जिला परिषद् प्रमुख किरण कुमारी, उप विकास आयुक्त कुमार तरचंद, जिला खेल अधिकारी संतोष कुमार, हॉकी देवघर के प्रमुख विजय प्रताप सनातन और सचिव संजीव कुमार झा उपस्थित थे. ट्रॉफी का अगला स्थान गोड्डा है, जहां यह आज शाम में पहुंचेगी.

इन शहरों में  एशियाई चैम्पियन्स ट्रॉफी की ट्रॉफी जाएगीः
13 अक्टूबर – रांची
14 अक्टूबर – देवघर और गोड्डा
15 अक्टूबर – साहेबगंज और पाकुड़
16 अक्टूबर – दुमका और जामताड़ा
17 अक्टूबर – धनबाद, बोकारो, सरायकेला और चाईबासा
18 अक्टूबर – गिरिडीह, जमशेदपुर और कोडरमा
19 अक्टूबर – रामगढ़ और हजारीबाग
20 अक्टूबर – चतरा और पलामू
21 अक्टूबर – गढ़वा और लातेहार
22 अक्टूबर – लोहरदगा और गुमला
23 अक्टूबर – सिमडेगा
24 अक्टूबर – खूंटी

Share with family and friends: