माई बहिन मान योजना का फार्म भरवा रहें राजद कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दबोचा,राजद नेताओं ने काटा बवाल

माई बहिन मान योजना का फार्म भरवा रहें राजद कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दबोचा, राजद नेताओं ने काटा बवाल

दरभंगा जिले के हनुमाननगर प्रखंड में राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा माई बहिन मान योजना का फार्म भरा जा रहा था ।उसी दौरान बीडीओ मनीष कुमार और थानाध्यक्ष अरविंद कुमार की संयुक्त कार्रवाई में छापेमारी की गई । डिलाही गांव के सुखो यादव के घर से बड़ी संख्या में फॉर्म और पंपलेट जब्त किए गए । इसी दौरान राजद कार्यकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया । इसको लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने बिशुनपुर थाना पर कई घंटे तक बवाल काटा। जानकारी के अनुसार जब फॉर्म की सूचना मिली तो अधिकारी ने माना की इस नाम से कोई भी सरकारी योजना संचालित नहीं है। ऐसे फर्जीवाड़े से महिलाओं के भविष्य के साथ धोखाधड़ी हो सकती थी।’बिशनपुर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने फोन पर बताया कि बीडीओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी पर BNS की धारा 318 (2) और 318 (4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

goal 22Scope News

गिरफ्तारी की सुचना पर सैकड़ों RJD कार्यकर्ता पहुँचे थाना, मची अफरातफरी

जैसे ही यह खबर फैली, राजद कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता अली अशरफ फातमी साथ ही पूर्व विधायक और राजद नेता भोला यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता थाने पर पहुंचे। उन्होंने गिरफ्तार कार्यकर्ता के समर्थन में थानाध्यक्ष से बातचीत कर उसे छोड़ने की मांग की । बताया जाता है कि कई घंटों मशक्कत और बहस के बाद बाउंड भरवा कर छोड़ दिया गया । इसके बाद राजद नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर कार्यकर्ता को रिहा नहीं किया गया, तो वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

ये भी पढ़े :   बेगूसराय में लालू पर बरसे अमित शाह, राहुल गांधी को कहा-बिहार के युवाओं की नहीं, घुसपैठियों की चिंता

वरूण ठाकूर की रिपोर्ट…………

Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img