एनीमिया मुक्त भारत अभियान को लेकर कार्यशाला

रांची: एनीमिया मुक्त भारत को लेकर सदर अस्पताल में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने किया.

इस दौरान उन्होंने कहा कि एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आयरन फोलिक एसिड(आईएफए) की सिरप सप्ताह में दो बार (बुधवार और शनिवार) को दिया जाना है. 5 से 9 वर्ष के बच्चों को गुलाबी गोली प्रत्येक सप्ताह में एक गोली देना है.

वहीं 10 से 19 वर्ष तक के बच्चों को आईएफए की नीली गोली सप्ताह में एक बार दिया जाना है. सीएस डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि आईएफए की गोली से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में बढ़ोतरी होती है.

साथ ही हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में भी सहायक होता है. जन्म के समय होने वाले विकार के रोकथाम में भी सहायता मिलती है.

कार्यशाला में डीआरसीएचओ डॉ असीम मांझी, कार्यक्रम समन्वयक प्रीति चौधरी, एविडेंस एक्शन से नीरज कुमार एवं सभी एसटीटी तथा सभी ग्रामीण बिटीटी ने भाग लिया.

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...

26 साल से जोत रहे थे खेत, अब फसल पर चला...

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र से जमीन विवाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक किसान की वर्षों की...

Chutaru High School Land Dispute: स्कूल की जमीन पर किसने चलाया...

Chutaru High School Land Dispute: गढ़वा जिले के रंका सब-डिविजन के चूतरु हाई स्कूल में स्कूल की ज़मीन पर कब्ज़े और स्कूल जाने के रास्ते...