मोतिहारी : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस मोतिहारी और स्थानीय रक्तदान संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण शामिल हुए।
शिविर में बड़ी संख्या में युवा कतारबद्ध होकर रक्तदान के लिए पहुंचे व जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की
शिविर में बड़ी संख्या में युवा कतारबद्ध होकर रक्तदान के लिए पहुंचे और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। कई ऐसे रक्तदाता भी मौजूद थे जिन्होंने दर्जनों बार रक्तदान कर असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें कुछ रक्तदाता ऐसे भी थे जिन्होंने अब तक 67 बार रक्तदान किया है और उनका लक्ष्य 101 बार रक्तदान करने का है।


कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुनील कुमार ने नगर की विभिन्न रक्तदाता संस्थाओं को आमंत्रित किया था
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुनील कुमार ने नगर की विभिन्न रक्तदाता संस्थाओं को आमंत्रित किया था, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महादान से जुड़ सकें। मोतिहारी रेडक्रॉस लंबे समय से रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष शरण ने कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रक्तदाताओं को IMA की ओर से सम्मानित किया
मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष शरण ने कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रक्तदाताओं को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान के बिना गंभीर मरीजों की जान बचाना संभव नहीं है। रक्तदाता ही वह महत्वपूर्ण कड़ी हैं जिनके सहयोग से डॉक्टर मरीजों का सफल उपचार कर पाते हैं।

भारत आज मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है – डॉ. आशुतोष शरण
उन्होंने कहा कि भारत आज मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। लेकिन किसी भी स्वास्थ्य व्यवस्था की सफलता में रक्तदाताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।


यह भी पढ़े : विश्व रक्तदाता दिवस : DM-SP ने किया ब्लड डोनेट
सोहराब आलम की रिपोर्ट
Highlights


















